विडियो : धोनी की तारीफ़ करते हुए नम हुई अम्बाती रायडू की आँखे, प्रसंशको के भी छल्के आंसू 1

यहाँ देखे विडियो-

https://twitter.com/cricketworms/status/818853034272948228?ref_src=twsrc%5Etfw

Advertisment
Advertisment

इंडिया ए और इंग्लैंड की टीमों के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर खेला गया, पहला मैच इंग्लैंड की टीम ने इयॉन मोर्गन की कप्तानी में तीन विकेट से जीतकर अपने नाम किया.

यह भी पढ़े : महेंद्र सिंह धोनी के बाद यह दिग्गज भी छोड़ सकता है टेस्ट टीम की कप्तानी

इंडिया के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाज़ी करने उतरे अम्बाती रायडू ने अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए शानदार 100 रनों की नाबाद पारी खेली. अम्बाती रायडू 97 गेदों का सामना करते हुए, अपनी शतकीय पारी के दौरान 11 चौके और 1 छक्का लगाया.

मैच के बाद जब प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान अम्बाती रायडू से महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के बारे में सवाल किया गया तो, अपने कप्तान के बारे में बोलते हुए अम्बाती रायडू इमोशनल हो गये और उनकी आँखें भी नम हो गयी.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े : बतौर खिलाड़ी कुछ इस तरह खेलते नज़र आयेंगे, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

अम्बाती रायडू ने कहा,

”मेरे लिए यह एक भावुक क्षण था. महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं. मैं भाग्यशाली हूं, कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के आखिरी मैच में मैनें शतकीय पारी खेली. महेंद्र सिंह धोनी एक अद्भुत और महान खिलाड़ी हैं.”

अम्बाती रायडू ने आगे कहा, कि

”धोनी को हमेशा खेलते देखने में मजा आता हैं और आज भी उन्होंने जो पारी खेली वह कमाल की थी. महेंद्र सिंह धोनी हमेशा युवा खिलाड़ीयों की मदद करते हैं और मेरा नाम भी इसमे आता हैं.”

यह भी पढ़े : GYM में अपनी पड़ोसी पार्टनर को दिल दे बैठे था यह भारतीय क्रिकेटर

आपको बता दे, कि अम्बाती रायडू इंग्लैंड के विरुद्ध होने वाली तीन वनडे और तीन टी ट्वेंटी मैचों की टीम में भारतीय दल में शामिल नहीं हैं. अम्बाती रायडू ने अभ्यास मैच के दौरान जिस तरह की पारी खेली उसे देखकर यही लगता हैं, कि चयनकर्ताओं ने रायडू को टीम में शामिल न करके बहुत गलती की हैं.

अम्बाती रायडू अभी तक देश के लिए 34 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं, जिसमे रायडू के नाम 1,055 रनों के साथ दो शतकीय पारियां और 6 अर्द्धशतक भी शामिल हैं.    इंग्लैंड की वनडे सीरीज से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए आई बुरी खबर लगा बड़ा झटका

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.