अजीब इत्तेफाक- जब-जब धोनी ने जड़ा शतक तब ये क्या कर गए क्रिकेट के भगवान सचिन 1

इत्तेफाक एक ऐसा शब्द हो जो कहीं भी किसी के साथ भी जुड़ सकता है। संयोग से कई चीजें होती रहती है। ऐसा ही क्रिकेट के साथ भी संयोग शब्द का नाता रहा है। क्रिकेट के मैदान में कभी-कभी एक साथ दो चीजें ऐसी हो जाती है जिसकी उम्मीद नहीं रहती और वो संयोग बन जाती है।

कुछ इसी तरह का संयोग भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और लीजेंड सचिन तेंदुलकर के साथ जुड़ा है। अभी तक तो सचिन और धोनी मिलकर कई मैच खेल चुके हैं। इसमें से सचिन की मौजुदगी में धोनी ने चार शतक लगाए हैं लेकिन संयोग देखिए इन चारों ही मैच में सचिन बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। मतलब साफ है जब धोनी शतक बनाते हैं तब सचिन कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

Advertisment
Advertisment

 

अजीब इत्तेफाक- जब-जब धोनी ने जड़ा शतक तब ये क्या कर गए क्रिकेट के भगवान सचिन 2

 

भारतीय टीम के वनडे के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने करियर के 10 शतकों में से चार शतक सचिन की मौजुदगी में बनाए हैं। इन चार टेस्ट शतकों की कहानी के बारे आज आपकों बताते हैं कि सचिन ने उस मैच में क्या किया।

Advertisment
Advertisment
  1. धोनी 148, सचिन 2 रन बनाम पाकिस्तान(2005)

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक पाकिस्तान के खिलाफ 2005 में लगाया। धोनी ने इस मैच में जबरदस्त पारी खेलते हुए 148 रन बनाए। जहां धोनी ने शानदार शतक लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं दूसरी तरफ सचिन तेंदुलकर इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके और दो रन ही बना सके। हालांकि ये मैच भारत ने 58 रनों से जीता।

 

अजीब इत्तेफाक- जब-जब धोनी ने जड़ा शतक तब ये क्या कर गए क्रिकेट के भगवान सचिन 3

 

2 धोनी 183, सचिन 2 रन बनाम श्रीलंका(2005)

एमएस धोनी ने इसी साल के आखिर में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। महेन्द्र सिंह धोनी ने इस मैच में तूफानी पारी खेलते हुए 183 रनों का स्कोर कर डाला। धोनी ने इस मैच में श्रीलंकाई गेंजदबाजों की जमकर खबर ली, लेकिन वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर सचिन तेंदुलकर दो रन बनाकर चलते बने। भारत ने ये मैच 6 विकेट से अपने नाम किया।

 

अजीब इत्तेफाक- जब-जब धोनी ने जड़ा शतक तब ये क्या कर गए क्रिकेट के भगवान सचिन 4

 

3. धोनी 107, सचिन 43 रन बनाम श्रीलंका(2009)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने करियर का चौथा शतक श्रीलंका के खिलाफ बनाया। श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में धोनी ने एक बार फिर से 107 रनों की पारी खेली, वहीं सचिन अच्छी शुरूआत के बाद भी लंबी पारी नहीं खेल सके और 43  रन ही बना सके। इस मैच में भी धोनी के शतक के साथ सचिन के फ्लॉप होने के इत्तेफाक ने साथ नहीं छोड़ा।

 

अजीब इत्तेफाक- जब-जब धोनी ने जड़ा शतक तब ये क्या कर गए क्रिकेट के भगवान सचिन 5

 

4. धोनी 124 रन, सचिन  4 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया(2009)

महेन्द्र सिंह धोनी ने साल 2009 में ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ अपने वनडे करियर का पांचवा शतक बनाया। इस मैच में धोनी ने शानदार 124 रनों की पारी खेली। धोनी ने तो अपनाी शतक बनाया लेकिन वहीं उनका सचिन के साथ एक बार फिर संयोग ने पीछा नहीं छोड़ा और सचिन केवल 4 रन ही बना सके। भारतीय टीम ने ये मैच 99 रनों से जीत लिया।

 

अजीब इत्तेफाक- जब-जब धोनी ने जड़ा शतक तब ये क्या कर गए क्रिकेट के भगवान सचिन 6