धोनी या कोहली ने नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी ने की थी रोहित शर्मा को 264 रन बनाने में मदद, अब है टीम से बाहर 1

वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले का रिकॉर्ड भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एक ही पारी में अकेले 264 रन बना डाले थे। ये वनडे इतिहास की सबसे बड़ी, यादगार और ऐतिहासिक पारी है।

अकेले रोहित से हार गई श्रीलंका की टीम

Advertisment
Advertisment

धोनी या कोहली ने नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी ने की थी रोहित शर्मा को 264 रन बनाने में मदद, अब है टीम से बाहर 2

भारत और श्रीलंका के बीच 2014 में हुई वनडे सीरीज के चौथे मैच में रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े कीर्तिमानों में से एक रचा था। रोहित ने इस दौरान 173 गेंदों का सामना करते हुए 33 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 264 रन बनाए। इस मैच भारत की टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 404 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम मिलकर अकेले रोहित के स्कोर को पार नहीं कर पाई। उस मैच में श्रीलंका की टीम 43.1 ओवर में 251 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रोहित की अविश्वनीय पारी के बदौलत भारत ने श्रीलंका को 153 रन के बड़े अंतर से हरा दिया और 5 मैचों की सीरीज़ में 4-0 की बढ़त हासिल कर ली।

रॉबिन ने दिया रोहित का साथ

धोनी या कोहली ने नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी ने की थी रोहित शर्मा को 264 रन बनाने में मदद, अब है टीम से बाहर 3

Advertisment
Advertisment

रोहित की पारी को हमेशा के लिए यादगार बनाने में रोहित के साथ एक और खिलाड़ी का हाथ है जो उस मैच में खेल रहा था। उनकी इस पारी में भारतीय टीम के एक खिलाड़ी का खास योगदान था जो रॉबिन उथप्पा हैं। भारतीय पारी के दौरान जब 41वें ओवर की दूसरी गेंद पर टीम का चौथा विकेट गिरा तो रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी करने के लिए आए थे। उस समय रोहित 130 गेंदों में 155 रन बनाकर खेल रहे थे, इसलिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइक देने की जरुरत थी। अगले 10 ओवर में रॉबिन ने लगभग सारी स्ट्राइक रोहित को दी ताकि वो कीर्तिमान बना सके। रॉबिन के निस्वार्थ और रोहित की शानदार पारी की विस्तृत जानकारी आप इस स्कोर बोर्ड में देख सकते हैं।

रॉबिन उथप्पा की निस्वार्थ पारी

धोनी या कोहली ने नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी ने की थी रोहित शर्मा को 264 रन बनाने में मदद, अब है टीम से बाहर 4

रॉबिन ने अपने स्कोर की चिंता किए बिना इस काम को बखूबी निभाया। रॉबिन ने अपनी पारी को इस तरीके से बढ़ाया जिससे उन्होंने 10 ओवरों में सिर्फ 16 गेंदें खेली। इस साझेदारी की विस्तृत जानकारी में इसे साफ़ देखा जा सकता है। यह तय है कि अगर रॉबिन ने रोहित को लगातार स्ट्राइक ना दी होती तो उनके लिए 264 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचना मुश्किल रहता। इसे वनडे क्रिकेट की सबसे निस्वार्थ पारियों में से एक माना जा सकता है।

सचिन ने वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक लगाया

धोनी या कोहली ने नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी ने की थी रोहित शर्मा को 264 रन बनाने में मदद, अब है टीम से बाहर 5

खैर रोहित की पारी तो दुनिया हमेशा याद रखेगी। ऐसा पहली बार नही था जब रोहित दोहरा वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक मारा हो। इस पहले भी रोहित ने नवंबर 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन की शानदार पारी खेली थी। रोहित दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 2 दोहरा शतक लगाया हो। इसके साथ ही एक और रिकॉर्ड की बात करनी जरूरी है। दरअसल, वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने की शुरुआत भी भारत ने ही की थी। इस काम को क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अंजाम दिया था । 24 फरवरी 2010 को ग्वालिर में सचिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ 200 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में दूसरा दोहरा शतक वीरेंद्र सहवाग ने वेस्ट इंडिज के खिलाफ दिसंबर 2011 को इंदोर में बनाया था। सहवाग ने 219 रन की पारी खेली थी।

गेल और गप्टिल ने भी लगाए हैं दोहरा शतक

धोनी या कोहली ने नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी ने की थी रोहित शर्मा को 264 रन बनाने में मदद, अब है टीम से बाहर 6

इसके बाद तीसरा और चौथा अंतरराष्ट्रीय वनडे दोहरा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा ही थे। इन तीनों भारतीय खिलाड़ियों के अलावा वेस्ट इंडिज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गपटिल ने भी बाद में एक-एक दोहरा शतक लगाया है।