भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय कुछ आलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं| श्रीलंका को दुसरे टेस्ट में 278 रन से हराकर विराट ने एक शानदार वापसी की है| भारतीय टीम इस टेस्ट को जीत कर 1-1 की बराबरी कर ली है| अब लोगों के नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि क्या विराट कोहली 22 वर्ष के इस सूखे को ख़त्म कर पायेंगे|

वर्ष 1993 में अजहरुद्दीन के कप्तानी में आखरी बार भारतीय टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीती थी| उसके बाद से टीम इंडिया में कई कप्तान आये लेकिन कोई भी नहीं श्रीलंका की धरती पर झंडा गाड़ सका| अब भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है, देखना है विराट भारतीय टीम को कितनी उंचाई तक ले जाते हैं| इस बात को लेकर विराट के ऊपर काफी जिम्मेदारी बढ़ गयी है अब देखना है कि क्या विराट अपने जिम्मेदारी को किस तरह से अंजाम देते हैं|

Advertisment
Advertisment

विराट कोहली को तीसरे टेस्ट में जीत हासिल करने का इससे अच्छा मौका नहीं आने वाला है, क्योंकि श्रीलंका के महान बल्लेबाज तीसरे टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं और इस समय श्रीलंकाई टीम में खिलाड़ियों में अनुभव की कमी दिख रही है| तो क्या विराट इन सब की कमजोरी का फायदा उठा पायेंगे? इस तरह के कई सवाल लोगों के मन में आ रहे हैं|

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...