आखिर गुप-चुप तरीके से सागरिका घाटगे के साथ शादी के बंधन में बंधे जहीर खान, तो रोहित ने कही ये बात 1

भारतीय खिलाड़ियों में मोस्ट इलिजेबल खिलाड़ियों में से एक और खिलाड़ी ने शादी शुदा जिंदगी में कदम रख दिया है। ये खिलाड़ी है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान…. जहीर खान ने गुरूवार को बॉलीवुड की हसीना सागरिका घाटगे के साथ शादी के सूत्र में बंध गए हैं। जहीर खान ने शादी बेहद ही गुप-चुप तरीके से की। जहीर खान और सागरिका घाटगे के बीच शादी की सभी कोर्ट औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सोशल मीडिया के जरिए पता चला।

आखिर गुप-चुप तरीके से सागरिका घाटगे के साथ शादी के बंधन में बंधे जहीर खान, तो रोहित ने कही ये बात 2

Advertisment
Advertisment

जहीर खान ने सागरिका घाटगे के साथ रचायी शादी

चग दे इंडिया फेम सागरिका घाटगे के साथ लंबे समय से चल रहे अफेयर के बाद आखिर जहीर खान ने इसी साल आईपीएल के दौरान सगाई की थी। जिसके बाद गुरूवार को मुंबई में ही जहीर खान और सागरिका घाटगे ने कोर्ट मैरिज कर ली।

जहीर खान की शादी के बारे में जहीर खान की ही प्रो-स्पोर्ट्स फिटनेश स्टूडियो की बिजनेस एंड मार्केटिंग की मुख्य कार्यकारी अंजना शर्मा ने शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर जानकारी दी।

https://www.instagram.com/p/Bb02Uaqhjtr/

Advertisment
Advertisment

27 नवंबर को होगी मुंबई में ग्रांड रिसेप्शन

भले ही जहीर खान सागरिका घाटगे के साथ गुप-चुप तरीके से ही सात जन्मों के सूत्र में बंध गए लेकिन जहीर खान की शादी के रिसेप्शन का कार्यक्रम तो घोषित हो गया। इस नवयुगल वैवाहिक का रिसेप्शन सैरेमनी 27 नवंबर को मुंबई की मशहूर ताजमहल होटल में होगा।

वैसे जहीर खान और सागरिका घाटगे की शादी का कार्ड बुधवार को ही सागरिका की दोस्त और उके साथ चक दे इंडिया में काम कर चुकी अभिनेत्री विद्या मालावडे ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर किया था। इसके अलावा विद्या मालावडे ने शादी की तस्वीरों को भी शेयर किया।

आखिर गुप-चुप तरीके से सागरिका घाटगे के साथ शादी के बंधन में बंधे जहीर खान, तो रोहित ने कही ये बात 3

गुरूवार शाम को होगी एक कॉकटेल पार्टी

मुंबई की एक मीडिया की माने तो जहीर खान की शादी के दिन ही यानि गुरूवार की शाम को एक फाइव स्टार होटल में कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया जाएगा। वहीं रविवार को मेहंदी की रस्म अदायगी होगी। और इसके बाद जहीर खान और सागरिका घाटगे की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन 27 नवंबर को होगा।

रोहित ने इस अंदाज में जहीर को दी शादी की शुभकामनाएं

जहीर खान की शादी की जानकारी मिलने के बाद उनको शादी की बधाई देने वालों का तांता लग गया है। उनके कई साथी खिलाड़ी भी जहीर की शादी को लेकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसमें भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी जहीर को शादी की बधाई दी। रोहित शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “इस ग्रुप से आखिरी आदमी भी नीचे आ गया है। जैक आपका इस अलग दुनिया में स्वागत है। जहीर खान और सागरिका घाटगे आपको शादी की शुभकामनाएं।”