रेसर अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी की कार दुर्घटना में मौत 1

फॉर्मरूला-4 रेसिंग विजेता अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी निवेदिता की शनिवार को कार दुघर्टना में मौत हो गई। कार ने सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद आग पकड़ ली जिससे इस दम्पत्ति की मौत हो गई।  भारत के कप्तान विराट कोहली की तरह मैदान में दर्शकों का चहेता बन रहा है ये भारतीय स्टार खिलाड़ी

सूचना के मुताबिक, दोनों लोग सुबह 3:30 बजे अपने घर को लौट रहे थे तभी उनका बीएमडब्ल्यू कार ने सैंटहोम हाई रोड पर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई।

Advertisment
Advertisment

पुलिस अधिकारी ने बताया है कि अश्विन और उनकी पत्नी आग लगने के बाद कार का दरवाजा नहीं खोल सके।

भारती मोटर स्पोर्ट्स क्लब महासंघ (एफएमएससीआई) के अध्यक्ष अकबर इब्राहिम ने ट्वीट कर लिखा है, “यह मोटर स्पोर्ट्स के लिए दुखद दिन है। मैं अश्विन को तब से जानता हूं तब वह बच्चे थे। मैंने उन्हें खेल के सभी प्रारुपों में आगे बढ़ते हुए देखा है। भगवान उनकी और उनकी पत्नी की आत्मा को शांती दे।”

31 साल के अश्विन ने रेसिंग में कई खिताब अपने नाम किए हैं। 2006 में उन्हें भारत में 115सीसी 4-स्ट्रोक खिताब जीतने के बाद चैम्पियंस ऑफ चैम्पियंस का खिताब मिला था। 2012 और 2013 में वह बिना किसी विवाद के देश के एफ4 चैम्पियन बने थे। उनकी पत्नी पेशे से डॉक्टर थीं।  विडियो : रांची में रविन्द्र जडेजा ने दिलाई धोनी की याद, बिना देखे बिखेरी हेजलवुड की गिल्लियाँ

रास्ते से गुजर रहे लोग वहां एकत्रित हो गए लेकिन वह इस दम्पत्ति को बचाने में असमर्थ थे। वहां मौैजूद लोगों में से एक ने चेन्नई पुलिस को इस बात की खबर दी।

Advertisment
Advertisment

दमकल विभाग की टीम ने पहुंच कर आधा घंटे तक आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वह अंत में असफल हुए। उनके हिस्से अश्विन और उनकी पत्नी का जला हुआ शव ही आया।

बाद में पता चला की अश्विन और उनकी पत्नी एमआरसी नगर में अपने एक दोस्त के यहां से लौट रहे थे।