बेल्जियम के सहायक कोच बने हेनरी 1

ब्रसेल्स, 27 अगस्त (आईएएनएस)| फ्रांस के पूर्व फुटबाल स्टार खिलाड़ी थिएरी हेनरी को बेल्जियम की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का नया सहायक कोच नियुक्त किया गया है। टीम के राष्ट्रीय मुख्य कोच रॉबटरे मार्टिनेज ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

हेनरी ने ट्वीट किया, “टीम के सहायक कोच के रूप में नियुक्त होकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मार्टिनेज और रॉयल बेल्जियन फुटबाल महासंघ का शुक्रिया। काफी उत्साहित हूं। इंतजार नहीं कर सकता।”

Advertisment
Advertisment

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 39 वर्षीय हेनरी ने बार्सिलोना, जुवेंतस, आर्सेनल और मोनाको जैसे क्लबों के लिए काम किया है।

यह भी पढ़े : बुरी खबर: भारत और वेस्टइंडीज़ के टी-20 मैच का मज़ा किरकिरा कर सकती है बारिश

हेनरी के बारे में मार्टिनेज ने कहा, “हेनरी एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो जानते हैं कि पूर्ण रूप से एक साथ मानसिकता का विकास कैसे करना है।”

उन्होंने कहा, “हेनरी ने 1998 में विश्व कप खिताब जीता था और उनके साथ बड़ी उपलब्धियां हैं। वह काफी महत्वपूर्ण हैं। वह टीम में कुछ अलग और नए बदलाव लाएंगे।”

Advertisment
Advertisment