बेंगलुरू में जन्मे सेल्टिक फुटबालर विल्सन का निधन 1

ग्लासगो, 19 सितम्बर; बेंगलुरू में जन्मे सेल्टिक एफसी के पूर्व स्टार फुटबालर पॉल विल्सन का निधन हो गया। वह 66 साल के थे। स्कॉटिश क्लब ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।

मिडफील्डर विल्सन का जन्म 1950 में बेंगलुरू में हुआ था। उन्होंने सेल्टिक के साथ अपने 11 साल के करियर में कुल 129 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने क्लब के लिए कुल 30 गोल किए।

Advertisment
Advertisment

स्कॉटलैंड के पूर्व स्टार फुटबालर ने अपने देश के लिए एक मैच खेला। सेल्टिक के साथ उन्होंने स्कॉटिश सुपर कप खिताब एक बार जीता था।

इसके अलावा उन्होंने क्लब के साथ स्कॉटिश लीग चैम्पियनशिप का खिताब एक बार और स्कॉटिश कप खिताब दो बार जीता था।