विश्व कप क्वालीफायर के लिए बोलीविया टीम घोषित 1

ला पाज, 26 सितम्बर; बोलीविया ने 2018 फीफा विश्व कप क्वालीफायर में ब्राजील और उरुग्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए अपनी 26 सदस्यीय टीम घोषणा कर दी है। इस टीम में कोच मॉरीसियो सोरिया ने दिग्गज खिलाड़ी जुआन कार्लोस आर्शे और रोनाल्ड राल्देस को शामिल किया है।

बोलीविया के पास हालांकि, अब अगले साल होने वाले विश्व कप में प्रवेश की उम्मीदें बाकी नहीं रह गई हैं। वह दक्षिण-अमेरिकी जोन में खेले गए 16 मैचों में केवल 13 अंक ही हासिल कर पाया है।

Advertisment
Advertisment

विश्व कप क्वालीफायर में बोलीविया का सामना ला पाज में ब्राजील से पांच अक्टूबर को होगा और इसके पांच दिन बाद उसका सामना उरुग्वे से होगा।

बोलीविया टीम :

गोलकीपर : कार्लोस लाम्पे, रुबेन कोर्डानो और रोमेल क्विनोनेज

डिफेंडर : डिएगो बेजारानो, मार्विन बेजारानो, जोसे सागरेडो, मारियो सुएलार, रोनाल्डो राल्देस, एडवर्ड जेन्तेनो, गेब्रिएल वालवेर्डे, जॉर्डी कान्डिया और लुइस हाकिन

Advertisment
Advertisment

मिडफील्डर : प्रेडो एजोग, डिएगो वेयार, क्रिस्चियन माचाडो, लियोनेल जस्टिनियानो, मोएसेस विल्लारोएल, राउल कास्ट्रो, झासमानी काम्पोस और एल्जेंद्रो चुमाकेरो

फारवर्ड : जुआन कार्लोस आर्से, ब्रूनो मिरांडा, मार्सेलो मार्टिस, गिल्बर्ट अल्वारेज, जुआन एडवाडरे फिएरो और रोड्रिगो वार्गास कास्टिलो।