जर्मन लीग : पीटरसन की हैट्रिक से फ्रीबर्ग ने कोलोग्ने को हराया 1

बर्लिन, 11 दिसंबर; नील पीटरसन की हैट्रिक के दम पर जर्मन लीग के 15वें दौर में खेले गए एक मैच में फ्रीबर्ग ने कोलोग्ने को 4-3 से मात दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस लीग में खेले गए 15 मैचों मे यह कोलोग्ने की 12वीं हार है।

पीटरसन के अलावा रविवार रात खेले गए इस मैच में फ्रीबर्ग के लिए जेनिक हबेरेर ने चौथा गोल किया।

Advertisment
Advertisment

इस मैच में कोलोग्ने ने अच्छी शुरुआत की थी। लुकास क्लंटर ने आठवें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया।

इसके बाद, 16वें मिनट में सेहरोउ गुइरास्से के गोल के साथ ही कोलोग्ने ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

कोलोग्ने के खाते में तीसरा गोल फ्रीबर्ग के खिलाड़ी सालेब स्टांको की गलती के कारण हुआ। स्टांको ने अपने ही पाले में गोल दागने की गलती की और इसका फायदा कोलोग्ने को हुआ और उसने 3-0 की बढ़त हासिल की।

इसके बाद, पीटरसन ने 39वें मिनट में गोल कर स्कोर फ्रीबर्ग का खाता खोला।

Advertisment
Advertisment

दूसरे हाफ में फ्रीबर्ग ने अपने डिफेंस को मजबूत किया और कोलोग्ने को गोल दागने का एक भी मौैका नहीं दिया।

हेबरेर की ओर से 65वें मिनट में दागे गए गोल से फ्रीबर्ग ने कोलोग्ने के खिलाफ स्कोर 2-3 किया।

पीटरसन ने इसके बाद, 90वें और 95वें मिनट में दो गोल दागने के साथ अपनी हैट्रिक पूरी की और फ्रीबर्ग को कोलोग्ने के खिलाफ मैच में 4-3 से जीत दिलाई।