आईएसएल -4 : घर में मुंबई को नहीं हरा पाई जमशेदपुर 1

जमशेदपुर,6 जनवरी; जमशेदपुर एफसी शुक्रवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में अपने घर जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए मैच में मुंबई सिटी एफसी को मात नहीं दे पाई और मुंबई 2-2 मैच ड्रॉ कराने में सफल रही। यह मैच रोमांच से भरपूर रहा था और किसी के भी हिस्से में जीत आ सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और जमशेदपुर को एक और ड्रॉ खेलना पड़ा।

मैच का पहला गोल तो मुंबई ने ही किया था, लेकिन इसके बाद मेजबान टीम ने इस सीजन में अपने घर में पहला गोल करते हुए बराबरी की और हाफटाइम से ठीक पहले बढ़त भी हासिल कर ली। हाफ टाइम के बाद भी उसने कई अच्छे हमले किए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। मुंबई की टीम थोड़ी सुस्त नजर आई और लगा कि सुब्रत पॉल जैसे गोलकीपर के रहते जमशेदपुर की टीम यह मैच जीत जाएगी लेकिन सांतोस ने इस मैच का अपना दूसरा और सीजन का चौथा गोल करते हुए मुंबई को बराबरी पर ला दिया और अंत तक यही स्कोर बना रहा।

Advertisment
Advertisment

इस मैच से मिले एक अंक के साथ मुंबई तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है जबकि जमशेदपुर की टीम 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर ही बनी हुई है।

सांतोस ने नौवें मिनट में एक मौका बनाया था, जो नाकाम गया था। अपना पहला प्रयास नाकाम होने के बाद सांतोस निराश नहीं हुए और 24वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल दागकर इसकी भरपाई की। इस गोल में थियागो की मदद की एवर्टन सांतोस ने।

यह गोल थ्रो बाल के बाद पनपे हालात का नतीजा था। अविनाश रुइदास ने थ्रो किया, जो बलवंत के पास गया। बलवंत ने बाएं किनारे के गेंद को एवर्टन को दिया और एवर्टन ने उसे थियागो के हवाले कर दिया। 22 साल के थियागो ने पहले गेंद लेफ्ट की ओर काटा और फिर राइट की ओर और फिर चार डिफेंडरों को छकाते हुए एक जोरदार शॉट लगाया, मेजबान टीम के गोलकीपर सुब्रत पॉल को छकाते हुए टॉप राइट कार्नर से होते हुए सीधे गोलपोस्ट में घुस गई।

मेजबान टीम कहां कम रहने वाली थी। उसने 40वें मिनट में जाया गए एक हमले की भरपाई तीन मिनट बाद गोल के साथ की। बराबरी दिलाने वाला यह गोल किया इजु एजुका ने। स्कोर 1-1 हो चुका था और अपने घर में अब तक जीत से महरूम जमशेदपुर की टीम घर में किए गए पहले गोल के बाद ऊर्जा से भर गई।

Advertisment
Advertisment

पहले गोल के साथ मेजबान टीम का मनोबल सातवें आसमान पर था और इसी के दम पर उसने अतिरिक्त समय के पहले मिनट में एक और गोल करते हुए 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। यह गोल भी एजुका ने किया। इस बार एजुका ने यह गोल जेरी मावीहमिंगथांगा के पास पर किया।

पहला हाफ जमशेदपुर के पक्ष में 2-1 से समाप्त हुआ। दूसरे हाफ की शुरुआत एजुका ने वहीं से की, जहां पहले हाफ में समाप्त किया था। वहीं मुंबई भी लगतार हमले कर रही थी, उसकी मेहनत सफल रही। उसे 71वें मिनट में सफलता हाथ लगी। इसके लिए बराबरी का गोल नौवें मिनट में उसके लिए मौका बनाने वाले थियागो सांतोस ने किया और इसमें उनकी मदद की काफी समय से गोल के लिए प्रयासरत एवर्टन ने। एवर्टन ने दोनों गोल करने में सांतोस की मदद की।