गोल्फ शिव कपूर ने एशियन टूर का दूसरा खिताब जीता 1

भारतीय गोल्फ खिलाड़ी शिव कपूर ने पूरे 11 वर्ष चार महीने के अंतराल के बाद एशियन टूर पर अपना दूसरा खिताब जीत लिया है। शिव कपूर ने रविवार को यींगदेर हेरिटेज के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम किया। 35 वर्षीय कपूर ने एशियन टूर द्वारा मान्यता प्राप्त इस टूर्नामेंट के आखिरी राउंड में रविवार को आठ बर्डी लगाते हुए 8 अंडर 64 का बेहतरीन स्कोर किया और तीन लाख डॉलर इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में जीत हासिल की।  लगातार बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बीच कोहली और डिविलियर्स जैसे दिग्गजों के लिए आया केदार जाधव का बड़ा बयान

कपूर ने मध्यांतर से पूर्व तीन और मध्यांतर के बाद पांच बर्डी लगाए और पूरे दिन एक भी शॉट नहीं चूके। कपूर का ओवरऑल स्कोर 16 अंडर 272 रहा और वह मलेशिया के गेविन ग्रीन और दक्षिण कोरिया के उदीयमान सितारे यीक्यून चांग से दो शॉट आगे रहे।  सर जडेजा ने किया डिविलीयर्स को बेहतरीन तरह से किया रन आउट, खुद दिनेश कार्तिक रह गये हैरान

Advertisment
Advertisment

यींगदेर हेरिटेज में हिस्सा लेने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों में सुज्जन सिंह और हिम्मत राय 5 अंडर के ओवरऑल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर रहे, जबकि एस. चिक्का चार अंडर का स्कोर कर संयुक्त रूप से 27वां स्थान हासिल कर सके।

खलिन जोशी का ओवरऑल स्कोर दो अंडर का रहा और वह संयुक्त रूप से 39वां स्थान हासिल कर सके।

शिव कपूर ने इससे पहले कोरिया की मेजबानी में 2002 में हुए एशियाई खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया था।