महिला हॉकी : हॉकी वर्ल्ड लीग में अमेरिका ने भारत को 4-1 से हराया 1

अमेरिका की महिला हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए भारत को हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में 4-1 से हरा दिया। अमेरिका ने आखिरी 20 मिनट में तीन गोल करते हुए भारतीय टीम को मात दी।

पहला क्वार्टर काफी रोमांचक रहा। अमेरिका ने भारतीय गोलकीपर सविता को काफी व्यस्त रखा। दूसरे मिनट में ही उन्हें पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन सविता ने अपने शानदार प्रयास से गोल नहीं होने दिया।

Advertisment
Advertisment

इसके तुरंत बाद भारत गोल करने के काफी करीब पहुंचा। वंदना ने रानी के साथ मिलकर प्रयास किया, लेकिन गेंद को गोलपोस्ट में नहीं पहुंचा सकीं।   वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की शर्मनाक हार के बाद कोहली, धोनी और भुवनेश्वर शक के घेरे में

दूसरे क्वार्टर में भारत ने बेहतर खेल दिखाया। 22वें मिनट में उसे पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला लेकिन स्टॉपर मोनिका गेंद को ट्रैप नहीं कर सकीं और इस कारण गोल नहीं हो सका।

दो मिनट बाद जिल वाटमैर ने साविता को छकाते हुए अमेरिकी टीम का खाता खोला। दूसरे क्वार्टर के अंतिम मिनट में भारत ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन इस बार भी उसे सफलता नहीं मिली।

तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में दोनों टीमों को पेनाल्टी कॉर्नर मिले। इस बार भारत ने मौका नहीं जाने दिया और लिलिमा मिंज ने 38वें मिनट में भारत को बराबरी करा दी।  किसने क्या कहा: कोच के चयन के लिए विराट कोहली के इंतजार पर भड़के लोगो ने सोशल मिडिया पर सुनाई खरीखोटी

Advertisment
Advertisment

स्कोर बराबर होने के बाद अमेरिकी टीम और आक्रामक हो गई। दो मिनट बाद टेलर वेस्ट ने अमेरिका के लिए दूसरा गोल दागा।

43वें मिनट में जिल को अपना दूसरा गोल करने का मौका मिला जिसे उन्होंने व्यर्थ नहीं जाने दिया और स्कोर 3-1 कर दिया।

अंतिम क्वार्टर में अमेरिका ने भारत को बांधे रखा और आक्रमण के ज्यादा मौके नहीं दिए। अमेरिका ने अपना दबदबा कायम रखा और 49वें मिनट में मिशेल विटसे ने उसके लिए चौथा गोल किया।

अंतिम समय में अमेरिका को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिसे टीम गोल में नहीं बदल पाई।  सचिन तेंदुलकर और रविन्द्र जडेजा के बाद भारत के इस स्टार खिलाड़ी ने भी किया अपना एप लॉन्च