Shooting: Indians shine in Asian Airgun Championship

वाको सिटी (जापान), 12 दिसम्बर; भारत के निशानेबाजों ने यहां जारी एशियन एअरगन चैम्पियनशिप में सोमवार को चमकदार प्रदर्शन किया। सौरव चौधरी और महिला निशानेबाज मनु भाकेर ने अच्छे प्रदर्शन के दम पर ब्यूनस आयर्स में होने वाले 2018 यूथ ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया।

सौरव ने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता। वह 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में पहले स्थान पर रहे जबकि मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में रजत जीता।

Advertisment
Advertisment

इन दोनों के अच्छे खेल की बदौलत भारत ने अंतिम दिन अपने खाते में कुछ और पदक डाले। भारत की ओर से जूनियर महिला 10 मीटर एअर पिस्टल टीम स्पर्धा में एक कांस्य जीता गया।

37 सदस्यीय भारतीय दल ने इस प्रतियोगिता में कुल छह स्वर्ण, आठ रजत और सात कांस्य पदक जीते। यूथ ओलम्पिक के लिए 14 में से चार एशियाई कोटे पर भारतीय निशानेबाजों ने कब्जा किया।