विश्व एथलेटिक्स : 1500 मी. का स्वर्ण केन्या के नाम 1

केन्या ने पुरुषों की 1500 मीटर रेस में अपना वर्चस्व कायम रखते हुए यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में इस स्पर्धा का स्वर्ण हासिल किया। केन्या के इलिजा मोटोनोई मोनांगोई ने तीन मिनट 33.61 सेकेंड समय के साथ यह रेस अपने नाम किया।

मोनांगोई ने अपनी ही देश के टिमोथी चेरुयोत को दोयम साबित करते हुए पहल स्थान पाया। चेरुयोत ने मोनांगोई से 0.38 सेकेंड अधिक समय लेते हुए रजत जीता।

Advertisment
Advertisment

इस स्पर्धा का कांस्य नार्वे के फिलिप इंगेबगिट्सेन ने जीता। फिलिप ने 3 मिनट 34.53 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान पाया।