सिंधु का रजत पदक सबसे कीमती गहना : सोनिया गांधी 1

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे ओलम्पिक खेलों में रजत पदक जीतने वाली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को बधाई दी है।

रियो ओलम्पिक (बैडमिंटन) : मारिन से मिली हार, सिंधु को मिला रजत

Advertisment
Advertisment

सोनिया ने कहा है कि सिंधु का पदक भारत माता के मुकुट का बेशकीमती गहना है।

उन्होंने अपने एक संदेश में कहा, “उनका रजत पदक भारत माता के मुकुट में सबसे कीमती गहना है। उन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है।”

सोनिया ने कहा कि सिंधु एक स्टार खिलाड़ी की तरह खेलीं।

सोनिया ने कहा कि बैडमिटन खिलाड़ी ने भारत को गौरवान्वित किया है। सोनिया ने खिलाड़ी के परिवार और कोच को भी बधाई दी है।

Advertisment
Advertisment

डेल रियो और पेज के बाद अब ईवा मरीय को भी WWE ने किया प्रतिबंधित, कारण काफी चौकाने वाला

सिंधु का यह पहला ओलम्पिक था और उन्होंने अपने पहले ओलम्पिक में इतिहास रच दिया। वह फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साथ ही बैडमिंटन में भारत को रजत पदक दिलाने वाली भी पहली खिलाड़ी हैं।

इससे पहले लंदन ओलम्पिक 2012 में पांचवीं वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल ने देश को बैडमिंटन में पहला पदक दिलाया था। उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था।

रियो ओलम्पिक (बैडमिंटन) : फाइनल में पहुंची सिंधु, स्वर्ण की उम्मीद जगी