रियो ओलम्पिक (पोल वॉल्ट) : ब्राजील के डा सिल्वा ने जीता स्वर्ण 1

रियो डी जनेरियो, 16 अगस्त (आईएएनएस)| ब्राजील के थियागो ब्राज डा सिल्वा ने रियो ओलम्पिक की पोल वॉल्ट स्पर्धा का खिताब जीत लिया।

सिल्वा ने मौजूदा चैम्पियन फ्रांस के रेनाड लाविलेनी को हराते हुए अपने देश को 31वें ओलम्पिक खेलों में दूसरा स्वर्ण दिलाया।

Advertisment
Advertisment

सिल्वा ने 6.03 मीटर के साथ नया ओलम्पिक रिकार्ड स्थापित किया। लाविलेनी ने 5.98 मीटर के साथ रजत जीता जबकि अमेरिका के सैम केंड्रीक्स ने 5.85 मीटर के साथ कांस्य जीता।

ब्राजील को इससे पहले महिला जुडोका राफेला सिल्वा ने 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण दिलाया था।

यह भी पढ़े: रियो ओलिम्पिक : भारतीय कोच हिरासत में, महिला डॉक्टर से बदसलूकी का आरोप