ICC टीम रैंकिंग: इंग्लैंड से 5-0 की हार के बाद पाकिस्तान से नीचे खिसकी ऑस्ट्रेलिया, जाने किस स्थान पर है भारतीय टीम 1

पिछले कई सालों से वनडे क्रिकेट में राज कर रही पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम को इंग्लैंड के हाथों 5-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है.

आपकों बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया मौजूदा विश्व कप चैंपियन टीम भी है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें इंग्लैंड की टीम के हाथों इंग्लैंड की धरती पर 5-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है.

Advertisment
Advertisment

स्मिथ और वार्नर की खली कमी 

ICC टीम रैंकिंग: इंग्लैंड से 5-0 की हार के बाद पाकिस्तान से नीचे खिसकी ऑस्ट्रेलिया, जाने किस स्थान पर है भारतीय टीम 2

आपकों बता दें, कि इंग्लैंड से मिली 5-0 की हार पर ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन में साफ़ तौर पर डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ की कमी देखने को मिली. ऑस्ट्रेलिया के इस खराब प्रदर्शन को देखने के बाद निश्चित तौर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वार्नर और स्मिथ पर लगाये गये एक साल के प्रतिबंध पर पछता रहा होगा.

आईसीसी रैंकिंग में छठे स्थान पर फिसली 

Advertisment
Advertisment

ICC टीम रैंकिंग: इंग्लैंड से 5-0 की हार के बाद पाकिस्तान से नीचे खिसकी ऑस्ट्रेलिया, जाने किस स्थान पर है भारतीय टीम 3

स्मिथ और वार्नर के बगैर ऑस्ट्रेलिया टीम की हालत इतनी खराब हो गई है, कि वह आईसीसी वनडे रैंकिंग में छठे पायदान पर फिसल गई है. ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड से मिली लगातार 5-0 की हार के बाद पाकिस्तान से भी निचे छठे पायदान पर लुढ़क गई है. ऑस्ट्रेलिया की टीम बांग्लादेश से ऊपर है. बांग्लादेश के फिलहाल आईसीसी वनडे रैंकिंग में 93 अंक है और ऑस्ट्रेलिया की टीम के 101 अंक है.

इंग्लैंड की टीम ने नंबर-1 की कुर्सी को और किया मजबूत  

ICC टीम रैंकिंग: इंग्लैंड से 5-0 की हार के बाद पाकिस्तान से नीचे खिसकी ऑस्ट्रेलिया, जाने किस स्थान पर है भारतीय टीम 4

आपकों बता दें, फिलहाल आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 टीम इंग्लैंड की है. ऑस्ट्रेलिया की टीम को 5-0 से हराने के बाद इंग्लैंड की टीम ने अपनी नंबर-1 की कुर्सी को और मजबूत कर दिया है. इंग्लैंड टीम की 5-0 की जीत के बाद उनके कुल 125 रेटिंग अंक हो गये है.

आपकों बता दें, कि इंग्लैंड के बाद भारतीय टीम दुसरे स्थान में 122 अंको के साथ है. इंग्लैंड और भारत के बीच 3 जुलाई से तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जानी है.

इस प्रकार हो गई है आईसीसी की टीम अपडेट वनडे रैंकिंग : 

रैंकिंग                  टीम                    अंक 

1                    इंग्लैंड                           125

2                    भारत                            122

3                    साउथ अफ्रीका             113

4                    न्यूजीलैंड                      112

5                    पाकिस्तान                    102

6                    ऑस्ट्रेलिया                     101

7                    बांग्लादेश                       93

8                    श्रीलंका                          77

9                    वेस्टइंडीज                     69

10                 अफगानिस्तान                63

vineetarya

cricket is my first and last love, I know cricket only cricket, I love watching cricket because cricket is my passion and my passion is my work my favourite player Mike Hussey and Kl Rahul