पुर्तगाल बनाम उरुग्वे: मैच का 70वां मिनट रहेगा पूरे विश्व को याद, जानें ऐसा क्या हुआ 1

राउंड-ऑफ़ 16 की शुरुआत एक तरह से अर्जेंटीना के लिए अंत बन गयी। क्योंकि उन्हें इस मैच में फ्रांस के हाथों 4-3 से हार का सामना करना पड़ा। उसी रात हुआ राउंड-ऑफ़ 16 का दूसरे मुकाबले में पुर्तगाल को भी हार का स्वाद चखना पड़ा।

उरुग्वे क्वार्टर-फाइनल में

पुर्तगाल बनाम उरुग्वे: मैच का 70वां मिनट रहेगा पूरे विश्व को याद, जानें ऐसा क्या हुआ 2

Advertisment
Advertisment

उरुग्वे ने 2-1 के अंतर से क्रिस्टियानो रोनाल्डो के विश्व कप जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया। एडिन्सन कावानी ने केवल सातवें ही मिनट में उरुग्वे को शुरुआती बढ़त दिलाई।

हालाँकि पुर्तगाल के लिए पेपे ने 55वें मिनट में मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया। लेकिन एक बार फिर कावानी ने 62वें मिनट में मैच का अंतिम गोल दागा।

70वें मिनट: रोनाल्डो की दरियादिली का पूरे विश्व ने किया सम्मान

पुर्तगाल बनाम उरुग्वे: मैच का 70वां मिनट रहेगा पूरे विश्व को याद, जानें ऐसा क्या हुआ 3

मैच का 70वां मिनट जब, एडिन्सन कावानी को हैम-स्ट्रिंग मसल में खिंचाव महसूस हुआ। जिसके कारण वो मैदान छोड़ बाहर चले गए। यही नहीं क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उन्हें उठने में और फ़ील्ड के बाहर छोड़ने भी गए।

Advertisment
Advertisment

बता दें कि पिछले 48 सालों में यह केवल दूसरी बार है जब उरुग्वे ने क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई है।

ताबारेज़ हैं कावानी की चोट को लेकर परेशान

पुर्तगाल बनाम उरुग्वे: मैच का 70वां मिनट रहेगा पूरे विश्व को याद, जानें ऐसा क्या हुआ 4

उरुग्वे के कोच, ऑस्कर ताबारेज़ ने कहा, उसकी चोट हमारे लिए आगामी मैचों में घटक सिद्ध हो सकती है। हालाँकि यह ख़ुशी का लम्हा है कि हम लम्बे अरसे बाद यहाँ तक पहुंचे हैं।

लेकिन उसकी चोट पर हमें जल्द से जल्द काम करना होगा।

तीन गोल कर चुके हैं कावानी

पुर्तगाल बनाम उरुग्वे: मैच का 70वां मिनट रहेगा पूरे विश्व को याद, जानें ऐसा क्या हुआ 5

इस विश्व कप में एडिन्सन कावानी अब तीन गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर बने हुए हैं। हालाँकि पहले पायदान पर इंग्लैंड के कप्तान, हैरी केन बने हुए हैं।