एडिलेड ने विराट के जन्मदिन पर किया कुछ ऐसा जो उन्होंने आज तक स्टीव वां और पोंटिंग जैसे दिग्गजों के लिए भी नही किया 1

विश्व क्रिकेट के मौजूदा सबसे बेहतरीन बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार 5 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया। विराट कोहली ने अपने जीवन के 29 साल पूरे कर लिए।

विराट कोहली को उनके जन्मदिन के मौके पर पूरे क्रिकेट जगत से बधाईयां मिली। जिसमें क्रिकेट फैंस से लगाकर मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर्स ने इस धाकड़ बल्लेबाज को उनके जन्मदिन की बधाईयां दी।

Advertisment
Advertisment

एडिलेड ने विराट के जन्मदिन पर किया कुछ ऐसा जो उन्होंने आज तक स्टीव वां और पोंटिंग जैसे दिग्गजों के लिए भी नही किया 2

विराट कोहली को एडिलेड ओवल ने दिया अनोखे तरीके से जन्मदिन का सलाम

विराट कोहली को चारों ओर से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिली साथ ही विराट कोहली के जन्मदिन पर एक स्पेशन सलाम भी मिला और वो है विश्व क्रिकेट में उनका सबसे फेवरेट ग्रांउड में से एक ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड ओवर से…. जहां पर विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा था।

जी हां, ये सहीं है कि विराट कोहली के जन्मदिन को एडिलेट ओवल मैदान में भी खास तौर पर याद किया गया। विराट कोहली के अलावा इस तरह का अनोखा जन्मदिन का सलाम किसी भी खिलाड़ी को नहीं मिला है।

Advertisment
Advertisment

एडिलेड ने विराट के जन्मदिन पर किया कुछ ऐसा जो उन्होंने आज तक स्टीव वां और पोंटिंग जैसे दिग्गजों के लिए भी नही किया 3

एडिलेड ओवल मैदान में कोहली के जन्मदिन को किया इस तरह से याद

विराट कोहली के जन्मदिन पर एडिलेड ओवर मैदान में स्कोर बोर्ड पर विराट कोहली का नाम लिखा गया और वहां पर उन्हें जन्मदिन की बधाईयां भी दी गई।

विराट कोहली ने तो कभी भी इस तरह की उम्मीद नहीं की होगी, लेकिन एडिलेड ओवर मैदान के अधिकारियों ने विराट कोहली के जन्मदिन को इस अनोखे तरिके से याद करने ये सरप्राइज जरूर कर दिया।

एडिलेड ओवर के ऑफिशियल ट्वीटर पर एक फोटो के साथ लिखा कि “विराट कोहली को जन्मदिन की बधाईयां। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एडिलेड ओवल में खेली 8 पारियों में 89 की औसत से 624 रन बनाएं हैं।”

वीडियो ऑफ द डे

विराट कोहली ने एडिलेड में 8 पारियों में ही बना डाले हैं 624 रन

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए एडिलेड ओवल का ये मैदान बहुत ज्यादा भाग्यशाली रहा है। विराट कोहली ने इसी मैदान पर अपने टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी लगाई थी, जिसके बाद तो कोहली ने इस मैदान पर रिकॉर्ड की झड़ी सी लगा दी। विराट कोहली ने इस मैदान में खेले अब तक के मैचों की 8 पारियों में 89 की जबरदस्त औसत के साथ 624 रन बनाए।

एडिलेड ने विराट के जन्मदिन पर किया कुछ ऐसा जो उन्होंने आज तक स्टीव वां और पोंटिंग जैसे दिग्गजों के लिए भी नही किया 4