‘द फिनोमिनल’, ऐजे स्टाइल्स को चैंपियन बने लम्बा अरसा बीत चुका है। स्टाइल्स ने इस दौरान कई बड़े-बड़े रेसलरों को धूल चटाई है। इसी कारण इस रेसलर ने हल्क-होगन और शॉन माइकल्स जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।
हम बताने जा रहे हैं आपको, आखिर किस सूची में स्टाइल्स, बहुत ऊपर पहुँच चुके हैं। यदि कुछ दिन और चैंपियन बने रहे तो जॉन सीना और सीएम पंक जैसे रेसलरों को भी पीछे छोड़ देंगे।
देखें कहाँ खड़े हैं ऐजे स्टाइल्स
बता दें कि ऐजे स्टाइल्स, चैंपियनशिप बेल्ट के साथ 253 से ज्यादा दिन बिता चुके हैं। इसमें वे कुल सोलहवें पायदान पर पहुँच चुके हैं। हालाँकि रैंडी सैवेज और ब्रूनो साम्मार्टिनो जैसे रेसलर उनसे कहीं ऊपर हैं।
ब्रूनो साम्मार्टिनो इस फ़ेहरिस्त में सबसे ऊपर हैं। जो कि WWE के इतिहास में केवल दूसरे WWE वर्ल्ड चैंपियन रहे। ब्रूनो साम्मार्टिनो, 1963 में चैंपियन बने और पूरे 2803 दिनों तक चैंपियन रहे।
अगला शिकार हैं जॉन सीना
ऐजे स्टाइल्स का अगला शिकार जॉन सीना और योकोजुना हैं। जिन्हें हराने के लिए उन्हें अभी एक महीने तक और चैंपियन बने रहने की ज़रूरत है। इन्हें पछाड़ वे ऑल-टाइम चैंपियंस की सूची में कुल तेरहवें पायदान पर पहुँच जायेंगे।
जो कि उनकी पकड़ में नज़र आ रहा है। क्योंकि ऐजे स्टाइल्स अपना अगला चैंपियनशिप मैच समर-स्लैम में लड़ेंगे। जो अभी एक महीने दूर है।
‘द मॉडर्न डे महाराजा’, जिन्दर महल को हरा बने थे चैंपियन
बीते साल नवंबर से ऐजे स्टाइल्स चैंपियन बने हुए हैं। जहाँ उन्होंने जिन्दर महल को हराया था। इस दौरान वे शिनस्के नाकामुरा, जॉन सीना और सैमी ज़ेन जैसे रेसलरों के खिलाफ़ टाइटल डिफेंड कर चुके हैं।
यहाँ तक कि एक चैंपियन बनाम चैंपियन मैच में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ़ भी वे रिंग में उतर चुके हैं।