विराट कोहली

आज का दिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए बहुत ही खास है। विराट कोहली ने इसी दिन यानी 11 दिसंबर को अपने करियर की दूसरी पारी का आगाज किया था, जब वो बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। विराट कोहली की अनुष्का शर्मा के साथ शादी को आज पूरे दिन साल हो चुके हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के तीन साल पूरे

11 दिसंबर 2017 यानी तीन साल पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इटली में अपने कुछ रिश्तेदारों के समक्ष एक-दूजे के हुए थे। आज विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के हुए तीन साल पूरे, अनुष्का ने दी प्यारी सी प्रतिक्रिया 1

इस समय जहां विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के साथ हैं, तो वहीं अनुष्का शर्मा भारत में है जो इन दिनों गर्भवती है और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने 3 साल पूरे होने पर किया ये प्यारा सा पोस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की अदाकारा अनुष्का शर्मा की जोड़ी काफी लोकप्रिय और फैंस की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक है। ऐसे में जब उनकी शादी की तीसरी सालगिरह है तो इनकी जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में है।

अपनी शादी के तीन साल पूरे होने पर अनुष्का शर्मा ने एक बहुत ही क्यूट पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर को शेयर किया है।

Advertisment
Advertisment

https://www.instagram.com/p/CIpMCqtpLqN/?utm_source=ig_embed

इसके कैप्शन में अनुष्का शर्मा ने  लिखा है कि “एक साथ हमारे तीन साल पूरे हुए और अब जल्द ही हम तीन एक साथ होंगे।” इस तस्वीर और कैप्शन को फैंस बहुत ही ज्यादा लाइक कर रहे हैं, तो साथ ही दोनों को शुभकामनाएं देते हुए कमेंट भी कर रहे हैं।

विराट कोहली ने भी किया क्यूट कमेंट

अनुष्का शर्मा की इस पोस्ट के बाद विराट कोहली ने भी अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की शादी की एक तस्वीर को पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा कि “तीन साल पूरे हुए और हम हमेशा साथ रहेंगे।”

https://www.instagram.com/p/CIo9HLGFbpP/?utm_source=ig_embed

आपको बता दें कि विराट कोहली पहली बार पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी जनवरी में संभावित अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रही है। इसी वजह से विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के दौरे से पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद भारत को लौट रहे हैं।