इंडियन प्रीमियर लीग के ग्यारवें सीजन का रोमांच शुरू हो गया है। और अब इसके साथ ही इस सीजन का ये कारवां चल पड़ा है। आईपीएल के ग्यारवें सीजन में टीमों ने अपना-अपना अभियान शुरू कर दिया है। विश्व क्रिकेट की इस सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग का दूसरे सीजन का रविवार को दो दिनों का खेल हो गया है।
हर मैच के साथ बदल रही है अंक तालिका की तस्वीर
आईपीएल के इस सीजन के दूसरे दिन के खेल के खत्म होने के बाद टीमों की अपनी स्थिति धीरे-धीरे स्पष्ट होती जा रही है यानि अंक तालिका ने अपना काम शुरू कर दिया है। इस सीजन की अंक तालिका में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुंबई को हराकर अपना खाता खोला लेकिन आज किंग्स इलेवन पंजाब ने भी दिल्ली डेयरडेविल्स को हराने के साथ ही अपना खाता खोल पहले पायदान पर पहुंची थी।
पंजाब और चेन्नई को पछाड़ केकेआर ने किया पहला स्थान हासिल
ये तो था रविवार को पहले मैच तक की तस्वीर जहां अंक तालिका किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपना पहला मैच जीतने के बाद 2 अंक हासिल कर जहां +0.571 की नेट रनरेट के साथ पहले पायदान पर दो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी पहला मैच जीतकर 2 अंकों के साथ बटोरे और +0.271 की नेट रनरेट के साथ दूसरा स्थान हासिल कर चुकी थी।
आरसीबी के खिलाफ जीत के साथ केकेआर पहले पायदान पर
लेकिन रविवार को तीसरा मैच कोलकाता नाइट राईडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन में खेला गया इस मैच में कोलकाता नाइट राईडर्स ने आरसीबी के परास्त करने के साथ ही सभी टीमों को पछाड़ते हुए अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई। केकेआर 2 अंक और +0.598 की नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर जा पहुंची है।
हर मैच के साथ अंक तालिका का गणित होगा दिलचस्प
वैसे अंक तालिका में जैसे-जैसे आईपीएल का कारवां आगे बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे अंक तालिका में बदलाव होता जाएगा लेकिन खास बात ये है कि रविवार को आईपीएल के दूसरे दिन के बाद कोलकाता नाइट राईडर्स अंक तालिका में पहले पायदान पर है।
देखिए अंक तालिका
TEAM | M | W | L | PT | NRR |
---|---|---|---|---|---|
KKR | 1 | 1 | 0 | 2 | 0.598 |
KXIP | 1 | 1 | 0 | 2 | 0.567 |
CSK | 1 | 1 | 0 | 2 | 0.271 |
MI | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.271 |
DD | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.567 |
RCB | 1 | 0 | 1 | 0 | -0.598 |
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।