युवेंतस पहुंचे हिग्वेन, जोरदार स्वागत 1

तुरिन, 28 जुलाई (आईएएनएस)| अर्जेटीना के स्टार स्ट्राइकर गोंजालो हिग्वेन बुधवार को अपन नए क्लब युवेंतस पहुंचे। नए क्लब के प्रशंसकों ने हिग्वेन का जोरदार स्वागत किया। युवेंतस ने हिग्वेन के तुरिन पहुंचने के बाद इसकी जानकारी ट्वीटर के माध्यम से दी। क्लब ने अपने आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट पर हिग्वेन की तस्वीर भी जारी की।

इस तस्वीर में हिग्वेन सफेद शर्ट में मुस्कुराते नजर आए। हवाई अड्डे से हिग्वेन क्लब के क्वीनिकल सेंटर गए, जहां उनका मेडिकल टेस्ट किया गया।

Advertisment
Advertisment

इसके बाद हिग्वेन को क्लब में नौ नम्बर की जर्सी दी गई।

हिग्वेन ने नापोली से जुवेंतस का रुख किया है और उनका युवेंतस जाना इटली में चर्चा का विषय है क्योंकि दोनों टीमों के बीच जोरदार प्रतिद्वंद्विता है।

हिग्वेन सेरी-ए के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वह 9.8 करोड़ डॉलर में युवेंतस लाए गए हैं।