एक बार फिर हर्ष गोयनका ने साधा महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना, लेकिन धोनी के प्रशंसकों ने लिए उन्हें आड़े हाथ 1

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका एक बार फिर ट्वीटर पर महेन्द्र सिंह धोनी के प्रशंसकों की आलोचना का शिकार हुए हैं। आईपीएल के इस सीजन के दौरान कई बार हर्ष गोयनका ने ट्वीटर पर महेन्द्र सिंह धोनी की आलोचना की है। उनके ट्वीट के बाद धोनी के प्रशंसक भी चुप नहीं रहते हैं और उन्हें घेर लेते हैं।   सुपर ओवर में मिली रोमांचाक जीत के बाद बुमराह नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया कप्तान रोहित शर्मा ने जीत का पूरा श्रेय

गोयनका के इस ट्वीट के बाद पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ ने धोनी के पक्ष में कहा था, कि धोनी एक विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं। किसी खिलाड़ी निश्चित नहीं रहती है, लेकिन क्लास जरूर निश्चित रहती है। धोनी की उच्च कोटि की है। इसलिए उन पर किसी तरह का भी आरोप लगाना गलत है।

Advertisment
Advertisment

दरअसल एक बार फिर धोनी के फैन्स ने गोयनका को ट्वीटर पर घेर लिया है। पुणे और कोलकाता के बीच खेले गए मैच में राहुल त्रिपाठी ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच के बाद धोनी के प्रशंसकों ने स्मिथ को कप्तान बनाना गलत ठहराय है। कुछ ट्वीटर यूजर्स ने इस तरह ट्वीट किया –

Advertisment
Advertisment

इससे पहले गोयना के अपने ट्वीटर हैंडल से धोनी को कमतर आंकते हुए लिखा था कि मनोज तिवारी, अजिंक्य रहाणे और क्रिस्टन की बहुत ही अच्छी स्ट्राइक रेट है। इस ट्वीट के साथ एक सूची भी थी, जिसमें धोनी का स्ट्राइक रेट ज्यादा अच्छा नहीं था।  एक ही खराब मैच के कारण खो दी मलिंगा ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ की उपाधि, शर्मनाक रिकॉर्ड किया अपने नाम

गोयनका को इस ट्वीट के बाद भी आलोचना झेलनी पड़ी थी। इसके बाद धोनी ने सनराजइर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली थी। धोनी की इस पारी के बाद गोयनका ने यू टर्न लेते हुए धोनी की तारीफ की थी। गोयनका ने लिखा, धोनी ने शानदार पारी खेली है। उन्हें फॉर्म में देखकर अच्छा लगा। एक अच्छा फीनिशर बनना काफी मुश्किल होता है।

गोयनका ने फिर से धोनी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था, कि

https://twitter.com/hvgoenka/status/859830830360928261

“राइजिंग पुणे सुपरजायंट की यही खास बात है, कि हर मैच में हमे एक नया हीरो मिल रहा है. त्रिपाठी, स्टोक्स, स्मिथ और ताहिर सभी सही समय पर फॉर्म में आ रहे है.”

गोयनका इस सब के बीच महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेना भूल गये, जब धोनी ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए हैदराबाद के खिलाफ एक लगभग हारा हुआ मैच पुणे की झोली में डाला था.