INDvSA, पहला टेस्ट: भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसे, डीन एल्गर ने जमाया शतक 1

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारत ने अपनी पहली पारी 502 रनों के स्कोर पर अपनी घोषित करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी की शुरुआत खराब रही और इन्फॉर्म एडन मार्करम जल्द ही पवेलियन लौट गये। उनके आउट होने के बाद थ्युनिस डी ब्रॉएन और नाईट वॉचमैन डीन पीट भी चलते बने।

डीन एल्गर ने लगाया शतक

INDvSA, पहला टेस्ट: भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसे, डीन एल्गर ने जमाया शतक 2

Advertisment
Advertisment

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने तीसरे दिन के दूसरे सत्र में अपना शतक पूरा किया। वह टेस्ट मैचों में उनका 12वां शतक है। वह पिछली बार भी दक्षिण अफ्रीका टीम के साथ भारत दौरे पर आये थे लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

इस बार पहली ही पारी में उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया। रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर छक्का जड़कर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए  हाशिम अमला ने 2010 से भारतीय सरजमीं पर शतक बनाया था।

अर्धशतक बनाकर आउट फाफ

INDvSA, पहला टेस्ट: भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसे, डीन एल्गर ने जमाया शतक 3

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान दक्षिण अफ्रीका ने 63 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खो दिया था। इसके बाद फाफ डू प्लेसिस ने पांचवें विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी बनाई। डू प्लेसिस ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन उसके बाद जल्द ही पवेलियन लौट गये।

Advertisment
Advertisment

55 के निजी स्कोर पर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने उनका कैच लिया। पुजारा लेग स्लिप पर खड़े थे और गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर उनके हाथों में चली गयी।

डी कॉक और एल्गर में शतकीय साझेदारी

INDvSA, पहला टेस्ट: भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसे, डीन एल्गर ने जमाया शतक 4

क्विंटन डी कॉक ने कप्तान के आउट होने के बाद पारी संभाली और एल्गर का अच्छा साथ निभाया। टी-20 सीरीज के दोनों मैचों में अर्धशतक बनाने वाले डी कॉक ने इस मैच में भी अपने टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक बनाया।

तीसरे दिन चाय तक दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट खोलकर 292 रन बना लिए थे। डीन एल्गर 133 और डी कॉक 69 रन बनाकर पिच पर टिके हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका पहली पारी के आधार पर अभी भी 210 रनों से पीछे है लेकिन उनके बल्लेबाज बेहतरीन लय में दिख रहे हैं और भारतीय टीम के लिए परेशानी हो सकती है।

देखें स्कोरकार्ड:

INDvSA, पहला टेस्ट: भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसे, डीन एल्गर ने जमाया शतक 5