रियो ओलम्पिक (तीरंदाजी) : कोलम्बिया को हराकर भारतीय महिलाएं क्वार्टर फाइनल में 1
India's Deepika Kumari aims for the target during an individual ranking round at the 2016 Summer Olympics in Rio de Janeiro, Brazil, Friday, Aug. 5, 2016. (AP Photo/Alessandra Tarantino)

भारत की महिला तीरंदाजी टीम ने रविवार को रियो ओलम्पिक की टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय महिलाओं ने प्री-क्वार्टर फाइल में कोलम्बिया को 5-3 से हराया। भारत का क्वार्टर फाइनल में सामना रूस से होगा। भारतीय टीम में लैशरैम बोम्बाल्या देवी, लक्ष्मीरानी और दीपिका कुमारी शामिल हैं।

कोलम्बिया के खिलाफ भारत ने पहला सेट जीता लेकिन दूसरे सेट में उसे हार मिली। तीसरा सेट टाई रहा। चौथा सेट भारत के नाम रहा। वैसे इस मैच में भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी का प्रदर्शन साधारण रहा।

Advertisment
Advertisment

पहला सेट भारत ने 52-51 से जीता। दीपिका ने हालांकि अपने अंतिम प्रयास में सात अंक ही जुटाए लेकिन कोलम्बियाई तीरंदाज अपनी गलती के कारण भारत को यह सेट तोहफे में दे बैठीं।

भारत ने इस सेट में 8, 9, 9, 10, 9, 7 अंक जुटाए जबकि कोलम्बिया ने 10, 10, 7, 7, 8 9 अंक प्राप्त किए।

दूसरे सेट में भी दीपिका का खराब प्रदर्शन जारी रहा। पहले सेट के पहले प्रयास में 9 अंक जुटाने के बाद दूसरे प्रयास में वह सात अंक ही जुटा सकीं जबकि दूसरे सेट के दोनों प्रयासों में वह सात-सात अंक ही पा सकीं।

भारत ने दूसरे सेट में 9, 9, 7, 9, 8, 7 के साथ भारत ने कुल 49 अंक जुटाए जबकि कोलम्बिया ने 9, 8, 7, 8, 9, 9 अंकों के साथ 50-49 से यह सेट जीत लिया।

Advertisment
Advertisment

तीसरे सेट के पहले प्रयास में में बोम्बाल्या देवी ने 9, लक्ष्मी ने सात और दीपिका ने वापसी करते हुए 10 अंक जुटाए। जवाब में कोलम्बियाई तीरंदाजो ने 10, 9, 9 अंक जुटाए और खुद को मुकाबले में बनाए रखा।

तीसरे सेट के दूसरे प्रयास में बोम्बाल्या ने 8, लक्ष्मी ने नौ और दीपिका ने 9 अंक जुटाए। भारत ने कुल 51 अंक बनाए। कोलम्बियाई तीरंदाजों ने 6, 9 और 9 अंकों के साथ कोलम्बिया ने 52-52 से यह सेट ड्रा करा लिया।

चौथे और निर्णाय सेट में बोम्बाल्या ने 9 अंकों साथ शुरुआत की और फिर लक्ष्मी ने आठ अंक पर निशाना लगाया। दीपिका नौ अंक जुटाने में सफल रहीं। पहले रोटेशन में भारत ने 30 में 26 अंक हासिल किए।

कोलम्बिया ने पहले प्रयास में 8, दूसरे प्रयास में 9 और तीसरे प्रयास में 8 अंक जुटाए। इस तरह पहले रोटेशन के बाद भारत को 1 अंक की बढ़त मिली।

अंतिम प्रयास में बोम्बाल्या ने 8 अंक जुटाए और फिर लक्ष्मी ने 9 अंक हासिल किए। दीपिका ने अपने अंतिम प्रयास में 9 अंक प्राप्त किए। कुल मिलाकर भारत ने 52 का स्कोर हासिल किए।

कोलम्बिया ने अपने अंतिम प्रयास में 9, दूसरे प्रयास में तीन और तीसरे प्रयास में 7 अंक जुटा सकी। इस तरह भारत ने 52-44 से यह सेट और मैच जीत लिया।

इस तरह भारत क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। उसका सामना रूस के साथ होगा।