एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन WWE रैसलरों का आज ही के दिन हुआ था जन्म 1

देखने मात्र से पंद्रह जनवरी एक आम तारीख प्रतीत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज ही के दिन एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन WWE रैसलरों का जन्म हुआ था। WWE की दृष्टि से पंद्रह जनवरी की स्मैकडाउन लाइव इवेंट ख़ास होगी यह तय है, क्योंकि शेन मैकमेहन(विन्स मैकमेहन के पुत्र) का भी तो जन्मदिन आज ही है।

यह भी पढ़ें: फिन बैलर ने उड़ाया अंडरटेकर का मज़ाक, विरोध में उतरे WWE प्रशंसक

Advertisment
Advertisment

शेन मैकमेहन की उम्र हुई 49 वर्ष

एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन WWE रैसलरों का आज ही के दिन हुआ था जन्म 2

मौजूदा WWE वर्ल्ड कप विजेता, शेन मैकमेहन की उम्र आज 49 वर्ष हो गयी है। शेन मैकमेहन अभी भी इतने फिट हैं कि किसी युवा रैसलर की भांति प्रतीत होते हैं। शेन मैकमेहन पूर्व WWE यूरोपियन चैंपियन और पूर्व WWE हार्डकोर चैंपियन भी रह चुके हैं।

शेन मैकमेहन फ़िलहाल द मिज के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। यह टैग-टीम संभव ही रॉयल रम्बल इवेंट में कुछ ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रही है।

यह भी पढ़ें: फिन बैलर ने उड़ाया अंडरटेकर का मज़ाक, विरोध में उतरे प्रशंसक

Advertisment
Advertisment

कैली-कैली की उम्र हुई 32

एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन WWE रैसलरों का आज ही के दिन हुआ था जन्म 3

कैली-कैली, इस रैसलिंग कंपनी के इतिहास में सबसे ख़ूबसूरत डीवा रैसलरों में से एक रही हैं। वो डीवा चैंपियन भी रह चुकी हैं। कैली-कैली ने अपना आख़िरी WWE मैच बीते अक्टूबर में लड़ा। इवॉल्यूशन इवेंट में उन्होंने बैटल रॉयल मैच में शिरकत की थी।

इस मैच में नाया जैक्स को जीत हासिल हुई थी। कैली-कैली की उम्र आज 32 वर्ष हो गयी है। हम आशा करते हैं कि उन्हें रिंग में उतरने के और भी मौके दिए जाएँ।

WWE हॉल ऑफ़ फ़ेमर एडी ग्राहम

एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन WWE रैसलरों का आज ही के दिन हुआ था जन्म 4

हॉल ऑफ़ फ़ेमर एडी ग्राहम का जन्म भी 1930 में आज ही के दिन हुआ था। दुखद बात यह रही कि एडी ग्राहम का निधन भी जनवरी के महीने में ही हुआ था। अपने दौर में एडी ग्राहम NWA(नेशनल रैसलिंग एलायंस) के अध्यक्ष भी रहे हैं।