Manpreet, captain of men's hockey team, contracts with Adidas

नई दिल्ली, 20 नवंबर: अर्जुन अवार्डी और भारतीय पुरुष हॉकी के कप्तान मनप्रीत सिंह खेल समान बनाने वाली कंपनी एडिडास के साथ जुड़ गए हैं। एडिडास कम्पनी ने मनप्रीत से करार करने की मंगलवार को घोषणा की। मनप्रीत अब हिमा दास, स्वप्ना बर्मन, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, दीपिका पल्लिकल, जील देसाई, निखत जरीन, सिद्धांत बंथिया और मनोज कालरातो जैसे मशहूर खिलाड़ियों के संग एडिडास से जुड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।

मनप्रीत ने हाल के समय में शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें इस साल अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Advertisment
Advertisment

मनप्रीत की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले साल हॉकी वल्र्ड लीग फाइनल में कांस्य पदक जीता था। वह 2012 और 2016 ओलम्पिक खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

मनप्रीत ने एडिडास से जुड़ने के बाद कहा, “एडिडास से करार के लिए सभी खिलाड़ी उत्सुक रहते हैं और मैं भी इससे जुड़ कर रोमांचित हूं। यह खिलाड़ियों की प्रतिभा को विकसित करने और उनकी क्षमता को बढ़ाने में विश्वास रखता है और इसके लिए उन्हें विश्व स्तरीय खेल उत्पाद प्रदान करता है। मैं इस ब्राण्ड के साथ आने वाले कई वर्षों तक एक शानदार संबंध को लेकर उत्साहित हूं।”

एडिडास इंडिया के सीनियर मार्केटिंग डायरेक्टर स्यां वान विक, ने कहा, “एडिडास पूरे देश के युवाओं को खेल के मैदानों में प्रोत्साहित करता रहेगा और उनकी ताकत बनेगा क्योंकि हमारा ²ढ़ विश्वास है कि ‘खेल के माध्यम से हम जिंदगियां बदलने की ताकत’ रखते हैं। मनप्रीत टीम एडिडास से जुड़ कर हमारे गौरव बन गए हैं।”