महेंद्र सिंह धोनी के अंदर अभी भी क्रिकेट बाकी, खेल सकते हैं टी-20 विश्व कप: मोहम्मद कैफ 1

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की इन दिनों हर कोई बात कर रहा है। हर कोई इस बात को लेकर बेताबी से इंतजार कर रहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर अंतिम फैसला क्या है, क्या वो भारत की टी20 विश्व कप टीम में फिट होते हैं या उन्हें वहां से दरकिनार किया जाता है।

महेन्द्र सिंह धोनी के करियर को लेकर उठ रहे हैं सवाल

एमएस धोनी इस स्थिति में फिलहाल इसलिए खड़े हैं क्योंकि वो भारत के लिए पिछले साल आईसीसी टी20 विश्व कप के बाद से कोई मैच नहीं खेल सके हैं। धोनी के इतने लंबे समय से नहीं खेलने के कारण उनके करियर को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

महेंद्र सिंह धोनी के अंदर अभी भी क्रिकेट बाकी, खेल सकते हैं टी-20 विश्व कप: मोहम्मद कैफ 2

धोनी का आगे का करियर काफी हद तक आईपीएल पर निर्भर है लेकिन आईपीएल के आयोजन को लेकर स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी आईपीएल नहीं खेलेंगे तो टी20 विश्व कप भी शायद ही खेल पाएंगे। लेकिन वहीं मोहम्मद कैफ ने धोनी का पूर्णतः समर्थन किया है।

करियर पर सवालों के बीच मोहम्मद कैफ ने किया धोनी का समर्थन

मोहम्मद कैफ ने कहा कि देखिए “लोगों की नजरें धोनी पर हो सकती हैं कि वो किसी तरह से आईपीएल में खेलने जा रहे हैं और फिर टी20 विश्व कप की बातचीत होगी। लेकिन मेरा नजरिया दूसरों से अलग है। मैं धोनी को उनके आईपीएल फॉर्म के आधार पर नहीं आंकता।

महेंद्र सिंह धोनी के अंदर अभी भी क्रिकेट बाकी, खेल सकते हैं टी-20 विश्व कप: मोहम्मद कैफ 3

Advertisment
Advertisment

“वो एक महान बल्लेबाज हैं और वो अब फिट भी हैं। वो आईपीएल खेलना चाहते हैं, कप्तानी करते हैं और अपनी उपलब्धता दिखा रहे हैं। एक जीतने वाली मानसिकता है और दबाव में भी खेल को जीतना जानते हैं।”

महेन्द्र सिंह धोनी हैं चैंपियन खिलाड़ी, खेलेंगे टी20 विश्व कप

कैफ ने आगे कहा

इसलिए मुझे लगता है कि उनको दरकिनार करना अनुचित होगा। देखें कि धोनी में अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है और जब कोई खिलाड़ी लंबे समय तक खेलता है, तो उनके करियर में उतार-चढ़ाव आते है। ये हर क्रिकेटर के साथ होता है, ना कि केवल धोनी के साथ।”

महेंद्र सिंह धोनी के अंदर अभी भी क्रिकेट बाकी, खेल सकते हैं टी-20 विश्व कप: मोहम्मद कैफ 4

महेन्द्र सिंह धोनी अपना अंतिम मैच विश्व कप 2019 के दौरान खेले थे। उसे याद करते हुए कैफ ने आगे कहा कि “विश्व कप का सेमीफाइनल, जो हम हार गए थे, हर कोई धोनी से इसे जीतने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए, वहां से लोगों ने सोचा कि धोनी नहीं होने चाहिए। लेकिन मेरे लिए धोनी एक चैंपियन खिलाड़ी हैं। लोग पिछले 10-15 साल में धोनी के रिकॉर्ड को देखें। देखिए मौजूदा फॉर्म महत्वपूर्ण है, लेकिन साथ ही उनका फॉर्म इतना खराब नहीं था कि आप उन्हें बाहर करें।”