Scott Styris called ms dhoni big dog fans troll on twitter

31 मार्च से आईपीएल 2023 (IPL 2023) की शुरुआत हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के बीच खेला जाना है। एमएस धोनी (MS Dhoni) इस सीजन में शायद आखिरी बार खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

इस सीजन के लिए माही जमकर नेट्स में पसीना बहा रहे हैं। इसका वीडियो सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसी बीच धोनी के पूर्व साथी खिलाड़ी ने उन्हें बिग डॉग बताया, जिस पर बवाल मचा हुआ है। फैंस काफी गुस्से में हैं और ट्विटर पर इस क्रिकेटर को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

एमएस धोनी के साथी खिलाड़ी पर भड़के फैंस

दरअसल, फैंस जिस पूर्व खिलाड़ी पर फैंस गुस्सा हो रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल खेल चुके स्कॉट स्टायरिस हैं जिन्होंने एमएस धोनी (MS Dhoni) की तारीफ करते हुए, उन्हें ‘बिग डॉग’ बता दिया है। इसी चीज को लेकर फैंस गुस्से में हैं कैसे उन्होंने धोनी को डॉग कह दिया ? उन्होंने धोनी के लिए लिखा Still the big dog around town.

बता दें कि उनके कहने का मतलब ये है कि माही अभी भी चेन्नई में सबसे पावरफुल और सबसे अहम खिलाड़ी हैं। हालांकि, फैंस ने उनके इस बात को गलत तरीके से ले लिया है। उनको लग रहा है कि धोनी को स्कॉट ने गाली दी है। आइये एक नजर फैंस के प्रतिक्रियाओं पर डालते हैं।

Advertisment
Advertisment