Vinod Kambli, a cricketer who scored a century after drinking alcohol

Vinod Kambli: टीम इंडिया का एक ऐसा खिलाड़ी जो आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों मे बने रहता है। ये पूर्व खिलाड़ी पूर्व भारतीय क्रिकेटर अपना कोई बड़ा नाम नहीं बना पाया लेकिन एक जगह पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से पीछे रह गया। हम बात कर रहे विनोद कांबली की, उनका रिकॉर्ड आजतक दुनिया का कोई क्रिकेटर नहीं तोड़ पाया है। सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही नहीं, बल्कि हर भारतीय क्रिकेटर टेस्ट औसत के मामले में विनोद कांबली से पीछे हैं.

10 पेग पीकर Vinod Kambli ने ठोका था शतक

रात में 10 पेग पीकर सोया, अगले दिन सुबह जड़ दिया शतक, औसत में सचिन तेंदुलकर से भी आगे है ये भारतीय क्रिकेटर 1

Advertisment
Advertisment

विनोद कांबली भले ही क्रिकेट की दुनिया में अपना बड़ा नाम ना बना पाए हों, लेकिन सुर्खियों में वह लगातार बने ही रहते हैं। कभी सचिन तेंदुलकर पर आरोप लगाकर, कभी नवजोत सिंह सिद्धू को गाली देकर, कभी नौकरानी के साथ मारपीट, कभी शराब… इन सबको लेकर विनोद कांबली सुर्खियां बटोरते रहते हैं। विनोद कांबली ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, “वह शराब के लती नहीं हैं, केवल एक सोशल ड्रिंकर हैं।” कांबली ने शराब पीने की बात पर पूछा था कि कौन ऐसा नहीं करता है।

इस दौरान ही कांबली ने शराब पीने के बाद शतक जड़ने वाले किस्से का भी खुलासा किया था। कांबली ने बताया था कि, “एक बार रात में 10 पेग पीने के बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी के मैच में सुबह शतक जड़ दिया था। हमारे कोच बलविंदर सिंह संधू परेशान थे कि क्या मैं समय पर उठूंगा। मैं उठा और शतक बनाया। ” 

विवादों से है Vinod Kambli का पुराना नाता

विनोद कांबली ने हाल ही में वह अपनी अपनी पत्नी एंड्रिया हेविट के साथ मारपीट के आरोप में चर्चा में आए थे। कांबली पर पत्नी को फ्राइंग पैन से मारने का आरोप लगा था। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर ने इस पर कोई सफाई नहीं दी थी। विनोद कांबली इससे पहले शराब की लत को लेकर भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। कभी सचिन तेंदुलकर के खिलाफ बोलने वाले विनोद कांबली ने इस इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर की भी जमकर तारीफ की थी।

उन्होंने कहा था कि सचिन तेंदुलकर उनके दोस्त बनकर हमेशा खड़े रहे हैं। अब सचिन और कांबली के बीच अच्छे संबंध हैं, लेकिन जब कांबली ने एक टीवी शो में सचिन तेंदुलकर पर आरोप लगाए थे तो कुछ सालों के लिए इन दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी.

Advertisment
Advertisment