Yograj Singh के साथ अर्जुन तेंदुलकर ने किया भांगड़ा
Yograj Singh के साथ अर्जुन तेंदुलकर ने किया भांगड़ा

टीम इंडिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर चंडीगढ़ में योगराज सिंह (Yograj Singh) के क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं. योगराज सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेट युवराज सिंह के पिता हैं. यह वही योगराज सिंह हैं, जिन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ अपना बड़बोलापन दिखाया था. वहीं, अर्जुन तेंदुलकर और योगराज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं.

Yograj Singh के साथ अर्जुन तेंदुलकर ने किया भांगड़ा

Yograj Singh के साथ अर्जुन तेंदुलकर ने किया भांगड़ा
Yograj Singh के साथ अर्जुन तेंदुलकर ने किया भांगड़ा

दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर ने बीते 24 सितम्बर को अपना 23वां जन्मिदन मनाया. अर्जुन ने योगराज सिंह और गोवा टीम के साथियों के साथ मिलकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस दौरान अर्जुन ने योगराज सिंह के साथ भांगड़ा किया. उनके भांगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि योगराज (Yograj Singh) अर्जुन का हाथ पकड़कर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान बाकी साथी पीछे खड़े होकर तालियां बजाते हैं.

Advertisment
Advertisment

यहाँ देखें वीडियो

गोवा की ओर से खेल रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर

गोवा की ओर से रणजी खेल रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर | Yograj Singh
गोवा की ओर से खेल रहे हैं अर्जुन तेंदुलकर | Yograj Singh

मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) का कहना है कि वह अब मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेलना चाहते हैं. उन्होंने 2022-23 के सत्र में गोवा की ओर से खेल रहे हैं. गोवा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सूरज लोटिलकर ने अर्जुन तेंदुलकर के टीम से जुड़ने पर ख़ुशी जताई है. 22 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर ने अब तक मुंबई के लिए महज दो टी20 मैच खेले हैं. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और मुंबई के मुख्य चयनकर्ता सलिल अंकोला ने उम्मीद जताई कि इस कदम से उनके करियर को बढ़ावा मिलेगा.

Ankit Kunwar

Sports Journalist At Sportzwiki || Sr. Content Editor || Content Producer