10. ब्रोक लेसनर का “जर्मन सुपलेक्स” :

Advertisment
Advertisment

ब्रोक लेसनर अपने शिकार पर बड़ी बेरहमी से टूट पड़ते हैं | वे अपने प्रतिद्वंदी के सिर पर वार कर लड़ाई की शुरुवात करते हैं | ये महान रेसलर लड़ाई के दौरान दाव पेंच लगाते वक़्त अपने हाथ कस लेता है और पैरों को मोड़कर अपने कमज़ोर प्रतिद्वंदी को उठा कर पटक देता है | और फिर एक के बाद एक कई बार हमला करता है , जब तक विरोधी उठ न सके| जैसा की समर स्लैम में 16 बार जॉन सेना पर किया था | इसे “जर्मन सुपलेक्स” कहते हैं |

ये वह दाव है जिसके तहत रेसलर अपने विरोधी को पीछे से पकड़कर उठा देता है और सिर के ऊपर से लेजाते हुए पिछली तरफ पटक देता है |

9. ल्यूक हार्पर का “गैटर रोल” :

ये सरल लेकिन प्रभावी दाव है और ये ल्यूक हार्पर की खासियत भी| गैटर रोल दाव के तहत रेसलर अपने विरोधी के मुँह, गर्दन पर हमला करते हुए दबोच लेता है जिससे खिलाडी का दम भी घुटने लगता है | ये दाव खड़े होकर भी चला जा सकता है और विरोधी को ज़मीन पर गिराकर भी|  जिस तरह एक मगरमछ अपने शिकार को जबड़े में दबोच लेता है उसी तरह हार्पर अपने विरोधी को पकड़ कर आक्रामक तरीके से पलटियां लेता है|

Advertisment
Advertisment

8. कैलीस्टो का “सालिदा डेल सोल” :

इस चाल में एक पहलवान प्रतिद्वंदी पर एक तीन-चौथाई ‘फेस लॉक’ लगाता है और फिर औंधे मुंह ज़मीनपर पटकता है | कैलीस्टो ये दाव रिंग में किसी कौने की बजाये रिंग के बीचो बीच खड़े होकर चलता है| इसके बाद कलिस्टा बैठने की स्थिति में दाव बरक़रार रखता है|

7. रुसेव का “सुपर किक” :

WWE के इतिहास में सुपर किक एक ऐसा दाव है जो अब तक कई महान पहलवानो द्वारा इस्तेमाल किया जा चुका है पर किसी ने भी इस दाव को रुसेव की तरह नहीं चला |
इस दाव में पहलवान अपने विरोधी के चेहरे या ठोढ़ी पर किक मरता है | एक चीज़ जो रुसेव की इस सुपेर्किक कप भयानक बनती है वो है सिर्फ ये की वो इसे बड़ी पूर्णता से अंजाम देता है | पहलवान अक्सर पूरा ज़ोर लगाकर ये वार करता है ताकि वह अपने खिलाफ लड़ने की कोई भी चुनौती को रोक सके |

6. स्टारडस्ट की “टॉप रोप स्प्रिंग बोर्ड किक ” :

स्टारडस्ट एक विचित्र और रहस्यमई पहलवान है| स्टारडस्ट के लिए उसका खास हथियार ‘टॉप रोप स्प्रिंग बोर्ड किक’ है | इसे देखने पर हमे लगता है कि ये पहले भी देखा जा चुका है लेकिन इसमें काफी बदलाव है जो इसे बिल्कुल नया बनाते हैं | वह पहले बीच की रस्सी पर कूदता है और फिर ऊपरी रस्सी पर जाकर विरोधी खिलाडी के सिर पर ज़ोरदार किक के साथ टूट पड़ता है |
ये बड़ा ही खौफनाक व् दर्दनाक हो सकता है|

5. एसेंशन का “फॉल ऑफ़ मैन” :

एसेंशन की प्रमुख जोड़ी ने WWE में खुद को मज़बूती के साथ स्थापित किया है| ‘कोन्नोर’ और ‘विक्टर’ ने विनाशकारी डबल टीम के दाव पेंच में ‘फॉल ऑफ़ मैन’ बनाया है| इस दाव में एक पहलवान पीछे से विरोधी के पैर बाहर की ओर ले जाता है ओर दूसरा पहलवान शरीर के ऊपरी भाग को घूमा देता है| असेंशन्स की दोगुनी ताकत का मुकाबला करना काफी मुश्किल है |

4. रोमन रेइग्न्  का “सुपरमैन पंच” :

हवा में तेज़ी से आता एक मज़बूत हाथ का ज़ोरदार मुक्का किसी को भी चित्त कर सकता है | रोमन इस पैंतरे के दौरान कई मुक्के लगाकर विरोधी को चोटिल कर देते हैं | रोमन अपने हाथ को ऊंचाई पर लेजाकर विरोधी की खोपड़ी पर हमला करता है| वह अपनी बाज़ू का इस्तेमाल हथियार के तौर पर करता है |

3. सामी ज़ेन का “Between the turn buckles dive DDT” :

नई खोज करना सामी की पहचान का एक हिस्सा है | सामी की रिंग में मौजूदगी ओर दाव पेंच विरोधी पहलवान को ये एहसास दिलाते है कि वे सामी के सामने क्या ,आस पास भी सुरक्षित नहीं हैं | अपने प्रतिद्वंदियों को पकड़ने के लिए अनूठे तरीके खोजने वाले सामी उथल पुथल मचा देते हैं |

2. सेथ रोल्लिन का “कर्ब स्टोम्प” :

कर्ब स्टोम्प दाव बड़ा ही क्रूर है | जब भी सेथ इस खतरनाक दाव को रिंग में ज़मीन पर पड़े विरोधी पर अपनाते हैं तो देखकर ऐसा लगता है कि ऊपर से कूद कर पहलवान के सिर के पिछली तरफ छलांग लगाने के बाद उसका सिर पिचक जायेगा |
रोल्लिन चाहे तो सबसे ऊचीरस्सी से कूदकर ये दाव चल सकते हैं लेकिन वे इसके बजाये मैदान अपने विरोधी के सिर पर स्टोम्प का वार करते हैं |

1. अद्रिन नेविल्ले का “रेड एरो” :

रेड एरो सभी दावों में से सबसे अच्छा दाव है| न जाने अद्रिन इसे कैसे अंजाम दे पाते हैं |इस दाव में पहलवान सबसे ऊँची रस्सी से अपने शरीर को घुमाता, मोड़ता हुआ विरोधी पर हमला करता है | ये दाव बड़ा ही ज़ोर का झटका देता है | अद्रिन ऊपरी रस्सी पर जाकर कुछ सेकंड हवा में कलाबाजियां करते हुए ताकत के साथ दूसरे पहलवान पर आक्रामक हमला करते हैं |

वाकई अद्रिन का ये पैंतरा देखने में लाजवाब लगता है |

 

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...