हमेशा से ही wwe के सुपरस्टार्स की कई चीज़ों से तुलना होती रही है चाहे कॉमिक बुक हो या फिर कुछ और। इस बार सुपरस्टार्स की तुलना हुई है फिल्म में चित्रित खलनायकों से। आइये देखते हैं कौन किस से मेल खता है।

Advertisment
Advertisment

1.

घोस्ट फेस
आप चाहे जितना भी भाग ले वह आपको पकड़ ही लेगा। ‘स्क्रीम सीरीज’ में नकाबपोश ये खलनायक हत्यारा अपने शिकार पर हमला करने से पहले उनके साथ सवाल जवाब का खेल खेलता है जिसके कि सामने वाले को ये महसूस होता है कि शायद उनका कोई दोस्त उनसे मज़ाक कर रहा है।

सेथ रोल्लिंस – रोल्लिंस भी इसी प्रकार के चरित्र की तरह है वह सामने तो एक मुस्कराहट के साथ आएगा लेकिन पीठ पीछे हथियार रख हमले के लिए तैयार होगा।

2.

Advertisment
Advertisment

हन्नीबल लेक्टर (साइलेंस ऑफ़ द लैम्ब्स)
इस खलनायक के लिए अपने शिकार की शारीरिक व् मानसिक समाप्ति एक खेल है। हन्नीबल का चिकित्सक प्रशिक्षण उसे एक पीड़ित के मन को भांपने की शक्ति दे देता है।

रैंडी ओर्टन – रैंडी अपने विरोधी की शारीरिक गतिविधियों को देखता है ,वह कैसे धीरे धीरे उसके दिमाग को भांपने लगेगा पता नही चलेगा। अपने इन्ही दाव पेचों से ही वह रिंग में मुकाबला करता है।

3.

समारा (द रिंग)
समारा का चरित्र कुछ ऐसा है की जो दिल में एक डर पैदा कर देता है। वह फ़ोन में से निकालकर आ सकती है चाहे टी वी में से रेंगती हुई अपने शिकार का बुरा अंत करने आ सकती है.

पैगे – पैगे ने 2014 में क्रेजीएस्ट रॉ में ए जे ली के खिलाफ जंग से अपने करियर की शुरुवात की थी। जब भी मुकाबले को सात दिन या कम समय समय रह जाता है तो वह खुद को भविष्य की दिवा साबित करने के लिए जो करना होगा वह करेगी।

4.

ज़ॉम्बीज़ माइकल मयेर्स (हैलोवीन 2007)
इस फिल्म के चरित्र का यह ज़ॉम्बी क्रूरता और आकार दोनों में विशाल है। वह भयानक व् बेदर्द है जिसमे आलौकिक शक्ति है.

ब्रोक लेसनर – wwe में ब्रोक लेसनर भी एक ऐसी शक्ति है जिसे रोक पाना मुश्किल है। तबाही व् बर्बादी के लिए लेसनर एक उपयुक्त हथियार की तरह है. उसका गुस्सा व् आक्रामकता विरोधी पर भारी पड़ती है.

5.

किलर कलौंस (आउटर स्पेस)
दूसरे ब्रह्माण्ड का प्राणी किलर कलौंस के लिए छाया कठपुतलियाँ एक घातक हथियार है। कुछ मूर्खतापूर्ण व् शक्तियों के साथ वे अपने बल का प्रदर्शन करते हैं।

गोल्ड और स्टारडस्ट – ये भी दूसरी दुनिया के प्राणियों की तरह हैं जो की विचित्र रणनीतियों की मदद से मुकाबला जीतने की कोशिश करते हैं।

6.

जैक टोर्रेंस (द शाइनिंग)
सिर्फ काम ही काम कोई खेल ही नहीं ये बात जैक को एक सुस्त लड़का बनाते हैं। दुर्भाग्यपूर्ण इस फिल्म में जैक के पास खेलने का भरपूर समय तो होता है लेकिन वह हाथ में कुल्हाड़ी लेकर अपनी पत्नी व् बेटे के पीछे पड़ जाता है.

डीन एम्ब्रोस – डीन ने अपना ‘अस्थिर’ उपनाम अर्जित किया है। इस प्रकार का अनियमित व्यव्हार इस पहलवान को सबसे अप्रत्याशित सुपरस्टार में से एक बनाता है।

7.

सॉयर फैमिली (टेक्सास चेन सॉ मस्साक्रे)-
इस फिल्म में एक परिवार द्वारा दुष्ट योजनाओं का इस्तेमाल करके ज़ालिम गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। यह बेहद भयानक प्रतीत होता है।

व्याट फैमिली – उसी परिवार की तरह मेल खाती है व्याट फैमिली। बात चाहे मैच में जीत पाने की हो वे पुरज़ोर कोशिश करते हैं अपनी मंज़िल को पाने की। फिर चाहे वे नापाक इरादे ही क्यों न हो।

8.

कैरी (कैरी)
प्यार में सताई हुई एक युवा लड़की जिसे कि सारे स्कूल के सामने सूअर का खून पिलाया जाता है वह अब बदला लेने को उतारू हो जाती है और अपनी शक्ति व् क्षमता से व्यामशाला को आग लगा देती है।

ए जे ली – प्यार और जंग में सब जायज़ है लेकिन इस दिवा के सामने ये शब्द इस्तेमाल करना खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना है। यह ये सब बर्दाश्त नहीं कर सकती।

9.

हॉर्डेस ऑफ़ ज़ॉम्बीज़ (डॉन ऑफ़ द डेड)
ज़ॉम्बीज़ बेशक धीमे होते हों लेकिन वे बड़ी तादाद में आते हैं। वे जिसकी तरफ बढ़ते है उसे दांतों से काट कर अपनी मण्डली में शामिल कर लेते हैं।

रोमन राइंस – रोमन कभी किसी चुनौती से पीछे नहीं होता। बल्कि और तैयार हो जाता है ,जितने विरोधी उतना बेहतर रोमन। रोमन अकेला उसके खिलाफ हालातों का सामना करता है।

10.

फ्रेड्डी करुॅगेर ( नाईटमेयर ओन एल्म स्ट्रीट ) और जैसन वूरहीस (फ्राइडे द 13)
फ्रेड्डी एल्म स्ट्रीट के बच्चों के बुरे ज़रिये एक तेज़धार दस्ताने से अपनी हड्डियां काटता है वहीँ दूसरे खलनायक के पास अविश्वसनीय शक्ति है व् क्रूर किस्म का व्यक्ति है।

तबाही मचाने वाले दो भाई-
अंडरटेकर जिसे कि तांडव का एक मास्टर कहा जा सकता है वह घुटन ,समाधी व् आत्मदाह तक से बच चुका है. वहीँ दूसरी ओर केन क्रूरता से भरपूर है। जब ये दोनों मिल जाएँ तो विरोधी को धरती पर ही नरक महसूस करवा देते है।

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...