....तो क्या wwe बदलेगा डीन एम्ब्रोज के टाइटल का नाम?? 1

जबसे रॉ और स्मैकडाउन के अलग अलग ब्रान्ड होने की घोषणा हुई हैं, तभी से सभी ये कयास लगा रहे हैं कि, क्या फिर से हमे रॉ और स्मैकडाउन के लिए अलग अलग चैम्पियनशिप देखने को मिलेगा या नहीं.

पहले रॉ और स्मैकडाउन के अलग अलग चैम्पियनशिप बेल्ट थे. रॉ के लिए WWE चैम्पियनशिप तो स्मैकडाउन के लिए वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप बेल्ट थे. लेकिन पिछले कुछ सालों में जबसे ये दोनों रॉ और स्मैकडाउन एक थे, तब एक ही बेल्ट था.

Advertisment
Advertisment

लेकिन अब अगले महिने जब ये दोनों ब्रान्ड अलग अलग होंगे, तब दोनों ब्रान्ड के लिए अलग अलग चैम्पियनशिप बेल्ट होंगे. इस हफ्तें हुए रॉ में WWE ने WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन को सिर्फ WWE चैम्पियन बेल्ट करार दिया.

डिन एंब्रोज फिलहाल WWE चैम्पियन हैं, और इस हफ्तें रॉ में सेथ रोलिंस, जॉन सीना, स्टिफनी मैकमोहन से लेकर माइकल कॉल ने भी इस बेल्ट को WWE चैम्पियन बेल्ट से संबोधित किया.

इससे ये अब पक्का हो गया हैं कि, स्मैकडाउन के लिए अब नया बेल्ट होगा, और वो पुराना हैवीवेट चैम्पियन बेल्ट होगा, या दुसरा कोई और ये हमे जल्द ही पता चलेगा.

sagar mhatre

I am sagar an ardent fan of cricket. I want to become a cricket writer, i always suport virat kohli and ms dhoni in every international match, but not in ipl in ipl i always chear for mumbai indian and...