The Odisha government will pay 50-50 lakh rupees to Birendra, Amit

भुवनेश्वर, 3 सितंबर; ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों बीरेंद्र लाकड़ा और अमित रोहिदास के लिए 50-50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया में आयोजित हुए 18वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक हासिल किया।

अमित और बीरेंद्र कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम का हिस्सा थे। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पाकिस्तान को मात देकर कांस्य पदक जीता था।

Advertisment
Advertisment

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही कांस्य पदक की जीत के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई भी दी।

इससे पहले पटनायक ने भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल राज्य की चार खिलाड़ियों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की ईनामी राशि की भी घोषणा की थी।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने सुनीता लाकड़ा, नमिता टोप्पो, निलिमा मिंज और दीप ग्रेस एक्का के लिए पुरस्कार एक-एक करोड़ रुपये की ईनामी राशि की घोषणा की।

राज्य सरकार ने इसके अलावा एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाली एथलीट दुति चंद के लिए तीन करोड़ रुपये की ईनामी राशि की घोषणा की।

Advertisment
Advertisment

दुति ने 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर रेस में रजत पदक जीता।