लखनऊ, 27 अगस्त : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडोनेशिया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली महिला धावक सुधा सिंह को बधाई दी है और उन्हें राज्य सरकार की ओर से 30 लाख रुपये का पुरस्कार तथा राज्य सरकार में राजपत्रित अधिकारी के पद पर नौकरी दिए जाने की घोषणा की है।
सुधा ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में नौ मिनट 40.03 सेंकेंड का समय निकालते हुए रजत पदक हासिल किया।
Advertisment
Advertisment
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुधा ने लगन और परिश्रम के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन करके देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। पूरा राज्य इनकी इस उत्कृष्ट उपलब्धि से गौरवान्वित है।