बैडमिटन : सिंधु इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में 1

जकार्ता, 24 जनवरी: रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता और भारतीय महिला खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने गुरुवार को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल किया है। महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-3 सिंधु ने स्थानीय खिलाड़ी ग्रेगोरिया मारिस्का को हराया।

सिंधु ने 37 मिनट तक चले इस मुकाबले में वर्ल्ड नम्बर-14 ग्रेगोरिया को सीधे गेमों में 23-21, 21-7 से हराकर अंतिम-8 में स्थान हासिल कर लिया है।

Advertisment
Advertisment

क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को सिधु का सामना स्पेन की कैरोलीना मारिन और दक्षिण कोरिया की गा इयुन किम के बीच होने वाले मैच की विजेता खिलाड़ी से होगा।