राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : चिराग-सात्विक को मिला रजत पदक 1

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 15 अप्रैल; भारत की पुरुष युगल जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में अंतिम दिन रविवार को पुरुष युगल स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक से चूक गए। हालांकि, इस जोड़ी ने रजत पदक हासिल कर इतिहास रचा है। चिराग और सात्विक की जोड़ी राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष युगल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली जोड़ी बन गई है।

चिराग और सात्विक की जोड़ी को स्वर्ण पदक के लिए खेले गए मैच में 38 मिनट के भीतर इंग्लैंड की मार्कस एलिस और क्रिस लेंगरिज की जोड़ी ने सीधे गेमों में 13-21, 16-21 से मात दी।

Advertisment
Advertisment

इंग्लैंड की मार्कस और क्रिस की जोड़ी ने शुरुआत से ही सात्विक और चिराग पर दबाव बनाए हुए रखा था। ऐसे में भारतीय जोड़ी कई अनफोर्स एरर कर रही थीं। इसी कारण सात्विक-चिराग को 21-13 से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी अपनी लय हासिल नहीं कर पाईँ। मार्कस और क्रिस ने इस गेम में भी अपनी बढ़त बनाए रखी और अंत में 21-16 से जीत हासिल की।