गुरूवार को जारी विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में भारत की शटलर सायना नेहवाल अपने टॉप स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि महिला युगल विशेषज्ञ जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा एक स्थान गिरकर 12वें नंबर पर चली गई हैं।

सायना नेहवाल विश्व बैडमिन्टन रैंकिंग में 82792 रेटिंग अंकों के साथ विश्व की नंबर एक महिला एकल खिलाड़ी बनी हुई हैं। जबकि स्पेन की कैरोलीना मारिन दुसरे स्थान पर बनी हुई हैं| और कोरिया की सून जी हुएन चार स्थान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं| जबकि 2 बार की विश्व कांस्य पदक विजेता भारत की पी वी सिंधू अपने 13वें स्थान पर बरकरार हैं।

Advertisment
Advertisment

महिला युगल में भारत की टॉप जोड़ी ज्वाला और अश्विनी एक स्थान खिसककर 12वें स्थान पर पहुंच गई हैं। खराब प्रदर्शन से जूझ रही भारतीय जोड़ी को अगस्त में हुई विश्व चैंपियनशिप में उन्हें क्वार्टरफाइनल में शिकस्त मिली थी| और जापान ओपन के पहले ही राउंड में ज्वाला-अश्विनी बाहर हो गई थीं|

पुरूषों की एकल रैंकिग में कोरिया ओपन के उपविजेता श्रीकांत 69164 रेटिंग अंकों के साथ अपने 5वें स्थान पर बने हुए हैं जबकि टॉप-10 में राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता परूपल्ली कश्यप भी उनका साथ दे रहे हैं| और अपने 8वें स्थान पर बरकरार हैं। कश्यप के 57981 रेटिंग अंक हैं। शीर्ष 25 में अन्य भारतीय एच. एस. प्रणय अपने 16वें स्थान पर बने हुए हैं।      

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...