ब्रेड हॉग की इस स्लेजिंग ने युवराज सिंह को विश्व कप 2007 में बनाया खतरनाक

वीडियो- ब्रेड हॉग की इस स्लेजिंग ने युवराज सिंह को विश्व कप 2007 में बनाया खतरनाक : भारतीय क्रिकेट इतिहास में सिक्कर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह अपने समय में एक बहुत ही खतरनाक बल्लेबाज के रूप में पहचान बनायी। युवराज सिंह भारतीय टीम की एक बहुत बड़ी शान हैं। साल 2007 में हुए पहले विश्व टी-20 मैच के साथ ही 2011 के विश्व कप में युवराज सिंह ही भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े नायक रहे थे।

ब्रेड हॉग की इस स्लेजिंग ने युवराज सिंह को विश्व कप 2007 में बनाया खतरनाक

Advertisment
Advertisment

युवराज सिंह के लिए 2007 का विश्व टी-20 रहा था यादगार

युवराज सिंह ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में खेले गए विश्व टी-20 में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदो पर 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था। युवराज सिंह के निशाने पर अंग्रेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड आए और उनके एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ अपने इरादें जाहिर कर दिए थे। युवराज सिंह उस खतरनाक पारी के दम पर भारतीय टीम में खास बन चुके थे।

ब्रेड हॉग की इस स्लेजिंग ने युवराज सिंह को विश्व कप 2007 में बनाया खतरनाक

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के पास थी युवी को रोकने की चुनौती

Advertisment
Advertisment

युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ ये जबरदस्त बल्लेबाजी को अंजाम देने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाहर बैठना पड़ा था। युवराज सिंह वो मैच चोट के कारण नहीं खेल सके थे लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलें में युवराज सिंह ने वापसी की। ऑस्ट्रेलिया के लिए युवराज सिंह को रोकना एक बड़ी चुनौती थी।

वीडियो- ब्रेड हॉग की इस स्लेजिंग ने युवराज सिंह को विश्व कप 2007 में बनाया खतरनाक 1

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान ब्रेड हॉग ने युवी के साथ स्लेजिंग की बात कबूली

लेकिन इस मैच में युवराज सिंह ने जो विस्फोटक पारी खेली है उससे भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। युवराज सिंह की इस पारी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज ब्रेड हॉग ने एक बड़ा खुलासा किया है। ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हॉग ने इस मैच में युवराज सिंह के खिलाफ खुद के द्वारा स्लेजिंग की बात कबूल की।

ब्रेड हॉग की इस स्लेजिंग ने युवराज सिंह को विश्व कप 2007 में बनाया खतरनाक

युवी को बल्लेबाजी के लिए जाते वक्त हॉग ने छक्के के लिए चिढ़ाया

ब्रेड हॉग ने वॉट द डक कार्यक्रम में बताया कि इस मैच में वो ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 12वें खिलाड़ी के रूप में थे। जब भारतीय टीम का दूसरा विकेट गिरा तो वो पानी लेकर मैदान में दौड़कर गए। पानी पिलाने के बाद वापस लौटते वक्त युवराज सिंह बीच में मिले जो बल्लेबाजी के लिए जा रहे थे।

ब्रेड हॉग ने कहा कि “जब युवराज सिंह मुझे बीच रास्ते में मिले तो मैंने उनसे स्लेज करते हुए कहा कि ओ हो, चलो आज देखते हैं आप कैसे बड़े छक्के लगाते हो युवी।” 

युवी की पारी ने हॉग को कर दिया शर्मिंदा

ब्रेड हॉग की ये बात युवराज सिंह के मन में घर कर गई। युवराज सिंह ने बल्लेबाजी के लिए जाते ही छक्का जड़ दिया।  युवराज सिंह ने ब्रेड हॉग की इस स्लेजिंग का करारा जवाब दिया। इसके बाद तो युवराज सिंह की पूरी बल्लेबाजी के दौरान ब्रेड हॉग डग आउट में बैठकर खुद को सांत्वना दे रहे थे।  और युवराज सिंह ने केवल 30 गेंद में 70 रनों की पारी खेल हॉग को शर्मसार कर दिया।

https://youtu.be/gD57w4rDNSA

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।