भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के तारीफ में दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा दिए गये 10 बड़े बयान 1

भारतीय क्रिकेट को बदलने का श्रेय बहुत से लोग पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को देते है. इस समय महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर के आखिरी पड़ाव में है. इस समय भारतीय टीम के लिए विश्व कप खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी के बारें में कयास लगाया जा रहा है कि वो विश्व कप के बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते है. हम आज आपको महेंद्र सिंह धोनी के तारीफ में कहे गये 10 बड़े बयान के बारे में बताने जा रहे है.

महेंद्र सिंह धोनी के तारीफ में 10 बड़े बयान

1. सचिन तेंदुलकर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के तारीफ में दिग्गज खिलाड़ियों द्वारा दिए गये 10 बड़े बयान 2

Advertisment
Advertisment

क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा था कि

” मैं जितने कप्तानों के साथ खेला उनमें महेंद्र सिंह धोनी सर्वश्रेष्ठ कप्तान थे.”

धोनी के कप्तानी में सचिन तेंदुलकर ने बहुत क्रिकेट खेला है. धोनी के कप्तानी में ही 2011 का विश्व कप भारत ने जीता था. जिस टीम का हिस्सा सचिन तेंदुलकर भी रहे थे.