RECORDS: जब एकदिवसीय मैच के अंतिम 5 ओवर में बने थे 110 रन, ऐसा था मैच का परिणाम 1

वनडे क्रिकेट के अंतिम ओवरों में सभी टीमें तेजी से रन बनाना चाहती है। पहले बल्लेबाज उतनी तेजी से रन नहीं बनाते थे लेकिन टी-20 क्रिकेट के आने के बाद उनके बल्ले से और रन निकलने लगे हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के शुरू होने से पहली ही न्यूजीलैंड ने वनडे क्रिकेट के अंतिम 5 ओवर में 110 रन बना दिए थे। यह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा है।

2004 में बना था रिकॉर्ड

वनडे मैच के अंतिम 5 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के नाम दर्ज है। किवी टीम ने 2004 चैंपियंस ट्रॉफी में अमेरिका के खिलाफ यह कारनामा किया था। आज उस रिकॉर्ड के करीब 14 साल बाद भी यह रिकॉर्ड बरकरार है।

Advertisment
Advertisment

अंतिम 5 ओवर

ओवल के मैदान पर खेले गए उस मैच में कीवी टीम ने 50 ओवर की बल्लेबाजी में 347 रन बनाये थे। अमेरिका की टीम 43वें ओवर में मात्र 137 रनों पर सिमट गई। न्यूजीलैंड ने इस मैच को 210 रनों से जीता था।

45 ओवर में थे 237 रन

न्यूजीलैंड का स्कोर 45 ओवर में 237/4 था। नाथन एस्टल 137 गेंद में 100 और क्रेग मैकमिलन 9 गेंद में 13 रन बनाकर पिच पर टिके थे। अगली 30 गेंदों में दोनों बल्लेबाजों ने 11 छक्के और 5 चौके जड़े।

50 ओवर के बाद टीम का स्कोर 347/7 हो गया। एस्टल ने इस दौरान 14 गेंद में 45 और मैकमिलन ने 18 गेंदों में 51 रन बनाये। अमेरिका के गेंदबाजों ने 14 रन अतिरिक्त रन भी दिए।

Advertisment
Advertisment

दूसरे नंबर पर न्यूज़ीलैंड और भारत

RECORDS: जब एकदिवसीय मैच के अंतिम 5 ओवर में बने थे 110 रन, ऐसा था मैच का परिणाम 2

अंतिम 5 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के साथ भारतीय टीम भी है। भारतीय टीम ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु वनडे के अंतिम 5 ओवर में 100 रन बनाये थे। इस मैच में रोहित शर्मा ने 209 रनों की पारी खेली थी। महेंद्र सिंह धोनी 38 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली थी। सिर्फ रोहित शर्मा ने इस ओवरों में 7 छक्के जड़े थे।

2011 विश्वकप में रॉस टेलर की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत इस टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम 5 ओवर में 100 रन बनाये थे। उस मैच में टेलर ने अब्दुल रज्जाक के एक ओवर में 30 और शोएब अख्तर के ओवर में 28 रन जड़े थे।

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।