श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास के दौरान फॉर्म में लौटे महेंद्र सिंह धोनी, कल शाम कर डाला चौको छक्को की बरसात 1

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म हुए कुछ दिन बीत गए हैं। अब भारतीय टीम और श्रीलंकाई टीम 20 अगस्त से शुरू होने जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए एक बार फिर से मैदान में उतरने वाली हैं। भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में पहले से ही श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ किया है। और अब विराट कोहली वनडे टीम के साथ लंका के शेरों पर वहीं ताबड़तोड़ हमला जारी रखने की फिराक में हैं।

श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास के दौरान फॉर्म में लौटे महेंद्र सिंह धोनी, कल शाम कर डाला चौको छक्को की बरसात 2

Advertisment
Advertisment

भारतीय खिलाड़ियों के साथ धोनी ने बहाया जमकर पसीना

टेस्ट सीरीज के बाद जहां कई टेस्ट खिलाड़ी भारत लौट आए हैं वहीं वनडे के खिलाड़ी श्रीलंका में अपना दमखम दिखाने पहुंच गए हैं। भारतीय वनडे टीम में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ ही कई युवा खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इन खिलाड़ियों ने श्रीलंका पहुंचने के साथ ही अपनी तैयारियों को अंजाम देने शुरू कर दिया है। दांबुला में होने वाले पहले वनडे मैच से पहले महेन्द्र सिंह धोनी के साथ ही मनीष पांडे, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और युजवेन्द्र चाहल ने अभ्यास सत्र में भाग लिया और जमकर पसीना बहाया।

श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास के दौरान फॉर्म में लौटे महेंद्र सिंह धोनी, कल शाम कर डाला चौको छक्को की बरसात 3

अभ्यास सत्र में धोनी ने आंखे जमने के बाद दिखाएं अपने हाथ

Advertisment
Advertisment

भारतीय टीम के वनडे के दिग्गज खिलाड़ी पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी श्रीलंका में रंगीन लिबास में अपना जादू बिखेरने के लिए जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। महेन्द्र सिंह धोनी ने दांबुला वनडे की तैयारी करते हुए बल्लेबाजी अभ्यास में कुछ आकर्षक शॉट्स भी लगाए। एम एस धोनी ने इस दौरान श्रीलंका के स्थानीय गेंदबाजों के अलावा भारतीय टीम के गेंदबाजों का सामना किया। वैसे धोनी अभ्यास की शुरूआत में तो बल्लेबाजी के दौरान इतने आत्मविश्वास में नहीं दिखे लेकिन एक बार आंखें जमने के बाद धोनी ने कई आकर्षक और शानदार शॉट्स खेले।

श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास के दौरान फॉर्म में लौटे महेंद्र सिंह धोनी, कल शाम कर डाला चौको छक्को की बरसात 4

 

श्रीलंका के खिलाफ खेले आखिरी मैच में धोनी ने की थी शानदार बल्लेबाजी

इन दिनों भारतीय टीम के वनडे लीजेंड महेन्द्र सिंह धोनी की फिटनेट और फॉर्म को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। एम एस धोनी पर इन उठते सवालों के बीच इस पांच मैचों की वनडे सीरीज में प्रदर्शन का बहुत दवाब रह सकता है। वैसे धोनी ने इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खेले थे । इस मैच में धोनी ने बल्लेबाजी में शानदार हाथ दिखाए और अंतिम ओवरों में तेज पारी की बदौलत टीम को 300 से पार पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभायी थी।

श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास के दौरान फॉर्म में लौटे महेंद्र सिंह धोनी, कल शाम कर डाला चौको छक्को की बरसात 5