15 अगस्त है महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी ख़ास, इसलिए इस दिन को कभी नहीं भूल सकते माही 1

भारत वर्ष में आज बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा हैं. आज पूरा भारत देश 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा हैं. पूरे देश में आज आजादी के जश्न को बड़े ही शान और चहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान के साथ मनाया जा रहा हैं. देश के हर के कोने में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा रहा हैं और सभी लोगों की जुबान पर बस आजादी के नगमे और देश को आजाद कराने वाले वीरों की ही बात सुनेने को मिल रही हैं.

धोनी का हैं गहरा सम्बन्ध 

Advertisment
Advertisment
15 अगस्त है महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी ख़ास, इसलिए इस दिन को कभी नहीं भूल सकते माही 2
photo credit should : getty images

जी हाँ ! भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज के ख़ास दिन 15 अगस्त से बड़ा ही ख़ास नाता हैं. आप सभी यह जरुर सोच रहे होगे, कि 15 अगस्त और धोनी का भला क्या बड़ा रिश्ता हो सकता हैं. ना तो धोनी 15 अगस्त को देश के कप्तान बने थे और ना ही धोनी की अगुवाई में देश ने 15 अगस्त वाले दिन कोई बड़ा ख़िताब जीता था, तो आखिर धोनी और 15 अगस्त का साथ रिश्ता क्या हैं?

चलिए हम बताते हैं, आखिर धोनी और 15 अगस्त का रिश्ता क्या हैं. दरअसल आज ही के पवान दिन पर एमएस धोनी ने ठीक दो साल पहले अपनी खुद एक क्रिकेट एकेडमी शुरू की थी.

बोकारो में हैं एकेडमी 

15 अगस्त है महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी ख़ास, इसलिए इस दिन को कभी नहीं भूल सकते माही 3
photo by : bcci twitter

2013-14 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद टेस्ट क्रिकेट से सन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी ने झारखण्ड के बोकारो में अपनी पहली क्रिकेट एकेडमी खोली थी. यह क्रिकेट एकेडमी एमएस धोनी ने एक संस्था आर्का ट्रस्ट के साथ करार कर खोली थी और इस एकेडमी में महेंद्र सिंह धोनी खुद बच्चों को खेल के गुर सिखाते हैं.

Advertisment
Advertisment

एमएस धोनी चाहते हैं, कि झारखण्ड जैसे राज्य से ज्यादा से ज्यादा स्पोर्ट्स पर्सन निकले और देश के लिए खेले. आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से एक एकेडमी खोलना चाहते थे और आखिरी कार उनका यह बड़ा सपना 2015 में पूरा हो ही गया. धोनी की क्रिकेट एकेडमी बोकारो के डीपीएस स्कूल में हैं. जहाँ पर दुनियाभर के नामचीन खिलाड़ी भी बच्चों को क्रिकेट को बारीकियां सिखाते हुए दिखाई देते हैं.

एक अधूरी चाहत 

15 अगस्त है महेंद्र सिंह धोनी के लिए काफी ख़ास, इसलिए इस दिन को कभी नहीं भूल सकते माही 4
photo credit should : instagram

महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से ही चाहते थे, कि उनकी सबसे पहली क्रिकेट एकेडमी धनबाद या रांची में खुले, लेकिन जमीन ना मिलने के चलते  फैसला बदलना पड़ा और बोकारो में पहली क्रिकेट एकेडमी खुली. आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि एम एस धोनी देश के सबसे सफल कप्तान हैं.

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि धोनी हमारे देश के सबसे सफल कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में देश ने तीन तीन आईसीसी के खिताब भी जीते हैं. मौजूदा समय में बहुत जल्द महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के साथ एशिया कप में शिरकत करते नजर आयेगे.

Akhil Gupta

Content Manager & Senior Writer at #Sportzwiki, An ardent cricket lover, Cricket Statistician.