IPL 2018- इस भारतीय खिलाड़ी ने धोनी को बताया सबसे बेहतर कप्तान फिर जताया चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलने की इच्छा 1

आईपीएल का दौर शुरू हो चुका है, मैदान सजाए जा रहे हैं, खिलाड़ी खरीदे जा रहे हैं। आईपीएल के 11वें सीजन के लिए खिलाड़ियों को भी बेसब्री से इंतजार है कि उन्हें खेलने का मौका मिलेगा या नहीं और मिलेगा तो किस टीम में मिलेगा। आईपीएल 2018 के लिए रिटेन पॉलिसी की प्रक्रिया पुरी हो चुकी है। रिटेन में काफी खिलाड़ियों को उनके फ्रेंचाइजी ने अपने टीम में दोबारा रखा है और कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर भी करने का फैसला किया है।

पांडे को है पूरा भरोसा

Advertisment
Advertisment

IPL 2018- इस भारतीय खिलाड़ी ने धोनी को बताया सबसे बेहतर कप्तान फिर जताया चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलने की इच्छा 2

आईपीएल में भारत के घरेलू क्रिकेटर्स के लिए अपना हुनर दिखाने का बड़ा ही शानदार मौका होता है वो इसके इंतजार में रहते हैं। ऐसे ही एक मध्य प्रदेश के क्रिकेटर हैं ईश्वर पांडे जो अपना खेल दिखाने के लिए बेताब हैं। वो इंतजार कर रहे हैं कि उनका चयन किस टीम में होगा। ईश्वर को 2014 में चेन्नई सुपरकिंग्स में लिया गया था। लेकिन पिछले साल उन्हें पूणे की टीम ने लिया था, हालांकि उन्हें पिछले सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया। इस बार उन्हें उम्मीद है कि उन्हें खेलने का मौका मिलेगा।

रणजी में किया है अच्छा प्रदर्शन

IPL 2018- इस भारतीय खिलाड़ी ने धोनी को बताया सबसे बेहतर कप्तान फिर जताया चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलने की इच्छा 3
pc: google

मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में हुए रणजी में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। ईश्वर ने रणजी मुकाबलों में 23 विकेट लिए। चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी, रैना और जडेजा को लेकर दर्शा दिया है कि वो अपने पुराने टीम कॉम्बिनेशन के साथ ही मैदान पर उतरेंगे। इस हिसाब से इश्वर पांडे के लिए भी धोनी के टीम में जगह बन सकती है।

Advertisment
Advertisment

धोनी सबसे बेहतर कप्तान

IPL 2018- इस भारतीय खिलाड़ी ने धोनी को बताया सबसे बेहतर कप्तान फिर जताया चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलने की इच्छा 4

28 साल के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि वो एमएस धोनी के बहुत बड़े फैन हैं। धोनी की तारिफ करते हुए उन्होंने कहा कि वो दुनिया के सबसे अच्छे कप्तान हैं। दुनिया का ऐसा कोई भी खिलाड़ी नहीं होगा जो धोनी की कप्तानी में नहीं खेलना चाहेंगे। वो हर नए पुराने खिलाड़ी के पास जाते हैं उन्हें स्पोर्ट करते हैं, उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। खासकर नए खिलाड़ियोंं को धोनी का पूरा साथ मिलता है जिससे वो अपने खेल में निरंतर निखार करते जाता है।

गलती होने पर भी धोनी सभी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाते रहते हैं। ईश्वर ने कहा कि धोनी की सबसे खास बात है कि वो नए से नए खिलाड़ी पर भी पूरा विश्वास करके उसे मौका देते है। जो आमतौर पर कोई दूसरा कप्तान नहीं करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अगर वो चेन्नई सुपरकिंग्स में जाते हैं तो धोनी उन्हें जरूर मौका देंगे।