MOM T20I In 3 Decades: T20 इंटरनेशनल में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। भारत ने साल 2006 से टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने की शुरुआत की। आज भारत टी-20 में नित नई उचाईयों को छू रहा है। क्रिकेट के छोटे प्रारूप में भारत के कई खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन का लोहा मनवाया है। वहीं, T20 वर्तमान समय में क्रिकेट का सबसे चर्चित फॉर्मेट भी है।
इस फॉर्मेट की एक ख़ास बात यह है कि कोई भी खिलाड़ी किसी भी दिन फैन्स को सरप्राइज (अपने प्रदर्शन से) दे सकता है। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम लगभग 16 वर्षों से T20I क्रिकेट खेल रही है। वहीं, भारत के केवल दो खिलाड़ियों ने टी-20 इंटरनेशनल में तीन अलग-अलग दशकों (MOM In T20I In 3 Decades) में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है। आइये उन दोनों खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं।
MOM T20I In 3 Decades: रोहित शर्मा

भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा ने अपने टी20ई करियर में कई बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है। उन्होंने साल 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप में मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड जीता था। फिर साल 2011, 2016, 2017, 2018, और 2019 में उन्होंने कई पुरस्कार जीते। वहीं, हाल ही में उन्होंने पिछले साल ईडन गार्डन में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड (MOM T20I In 3 Decades) जीता था।
MOM T20I In 3 Decades: दिनेश कार्तिक

तीन साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। वह भारतीय टीम से 37 साल की उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले पहले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बने।
कार्तिक ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के खिलाफ 29 गेंदों में 55 रन की पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने साल 2006 में T20I में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अवार्ड जीतने से पहले उन्होंने अपना आखिरी मैन ऑफ़ द मैच अवार्ड (MOM T20I In 3 Decades) साल 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ जीता था।