शाहिद अफरीदी का चौकाने वाला खुलासा, भारत से प्रेम की वजह से नहीं बल्कि इस वजह से भारतीय झंडे को कराया था सीधा 1

वैसे तो शाहिद अफरीदी के लाखों फैन है। लेकिन भारतीय तिरंगा झंडा के साथ उन्होंने स्विट्जरलैंड में जो किया उसके बाद उनकी तारीफ चारों तरफ हो रही है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंंध भले ही खराब हो,लेकिन आपस में लोगों के दिल मिले हुए हैं। इसका जीता जागता उदाहरण एक मैच के समापन के दौरान भारतीय प्रशंसकों  के साथ सेल्फी लेते समय शाहिद अफरीदी में देखने को मिली।

भारतीय प्रशंसक के हाथ में झंडा था, लेकिन वो मुडा हुआ था। उसके बाद अफरीदी ने उसे सीधा करने को कहते हैं,फिर उसी के साथ सेल्फी लेते नजर आते हैं। अफरीदी ने ऐसा क्यूं किया इसका खुलासा खुद उन्होंने किया।

Advertisment
Advertisment

फोटो अच्छी आए इसलिए 

शाहिद अफरीदी का चौकाने वाला खुलासा, भारत से प्रेम की वजह से नहीं बल्कि इस वजह से भारतीय झंडे को कराया था सीधा 2

स्विट्जरलैंड में हुई घटना के बारे में जब मीडिया ने अफरीदी से पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों कि,तो उस पर उनका जवाब था, कि ”हमें हर देश के राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए। इसलिए हमने उसे राष्ट्रीय ध्वज सही तरीके से पकड़ने के लिए कहा। हम यह भी चाहते थे कि हमारी तस्वीर अच्छी तरह से आए। ”

कूटनीतिक संबंध खिलाड़ियों की दोस्ती कर रहे प्रभावित

Advertisment
Advertisment

शाहिद अफरीदी का चौकाने वाला खुलासा, भारत से प्रेम की वजह से नहीं बल्कि इस वजह से भारतीय झंडे को कराया था सीधा 3

 

भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक संबंध किस हाल में हैं,ये किसी से छिपा नहीं है। एलओसी पर दोनों ही देशों के बीच टेंशन काफी है। अभी हाल ही में पाक प्रायोजित आतंकियों ने जम्मू के सुंजावां आर्मी कैंप पर हमला किया। जिसके बाद कूटनीतिक संबंध जरूर प्रभावित होंगे।

इस पर बात करते हुए अफरीदी ने कहा कि,

”दोनों देशों के कूटनीतिक संबंध खिलाड़ियों के बीच दोस्ती को प्रभावित करते हैं। दोनों ही देशों के खिलाड़ी चाहते है कि वो दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों के लिए खेले। हम शांतिदूत हैं और पूरी दुनिया में शांति और प्यार फैलाना चाहते हैं।”

सहवाग की टीम को अफरीदी की टीम ने दी थी मात

शाहिद अफरीदी का चौकाने वाला खुलासा, भारत से प्रेम की वजह से नहीं बल्कि इस वजह से भारतीय झंडे को कराया था सीधा 4

स्विट्जरलैंड में हाल ही में सेंट मोरित्ज क्रिकेेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें दुनिया भर के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में सहवाग की टीम डायमंड का मुकाबला अफरीदी की टीम रॉयल से हुआ था। इस मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन की पारी खेली थी।

हालांकि अफरीदी की टीम से सहवाग की टीम दोनों मुकाबले हार गई थी। इसी दौरान अफरीदी भारतीय तिरंगे झंडे का सम्मान करते दिखे,जिसके बाद उनकी तारीफ चारों तरफ हो रही है। अफरीदी का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।