3 क्रिकेटर जिन्होंने भारत में लिया जन्म फिर भी दूसरे देश के लिए खेलें और की कप्तानी 1

भारतीय मूल के कई क्रिकेटर दूसरे देशों के लिए क्रिकेट खेलते हैं। इसमें कई खिलाड़ी भारत में भी जन्मे हैं। जन्म के बाद उन्होंने दूसरे देश के लिए क्रिकेट खेला। कई खिलाड़ियों को दूसरे देशों की कप्तानी करने का भी मौका मिल चुका है। इन्होनें खिलाड़ी और कप्तान दोनों के रूप में अपना प्रभाव छोड़ा। आज हम आपको तीन ऐसे खिलाड़ी भारत में जन्में खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने दूसरे देश की कप्तानी की।

नासिर हुसैन (इंग्लैंड)

3 क्रिकेटर जिन्होंने भारत में लिया जन्म फिर भी दूसरे देश के लिए खेलें और की कप्तानी 2

Advertisment
Advertisment

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का जन्म तमिलनाडु के मद्रास में हुआ था। उनके पिता भी क्रिकेटर थे और उन्होंने अपने क्रिकेट की शुरुआत चेपॉक स्टेडियम से की थी। 7 साल की उम्र में हुसैन अपने परिवार के साथ इंग्लैंड चले गये थे। जहां प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें इंग्लैंड के लिए 1990 में डेब्यू करने का मौका मिला।

1999 में उन्हें इंग्लैंड टीम की कमान भी मिली। उन्होंने 45 टेस्ट मैच और 56 वनडे मैचों में टीम की कमान संभाली। दक्षिण अफ्रीका में 2003 में खेले गये विश्व कप में भी इंग्लैंड की कमान उन्हीं के हाथों में थी। आजकल नासिर हुसैन कमेंट्री करते नजर आते हैं।